विश्व काफी बड़े संकट की ओर बढ़ रहा हैं – वरिष्ठ आर्थिक विशेषज्ञ नुरिअल रुबिनी की चेतावनी

वॉशिंग्टन – ‘भविष्य में मानवी समाज को पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे खतरों का मुकाबला करना होगा। यह खतरा धीरे धीरे उभर रहा हैं और हम इससे बचने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं’, ऐसी चेतावनी अमरीका के शीर्ष आर्थिक विशेषज्ञ नुरिअल रुबिनी ने दी। इस दौरान रुबिनी ने अगले समय के खतरों की तुलना धीमी गति से होने वाले रेल हादसे से (स्लो मोशल ट्रेन रेक) की। पूरा विश्व ऐसी ही दुर्घटना की ओर बढ़ रहा हैं, ऐसा इशारा अमरिकी आर्थिक विशेषज्ञ ने दिया। अमरीका के वरिष्ठ आर्थिक विशेषज्ञ मोहम्मद अल-एरिअन ने पिछले महीने में ही यह चेतावनी दी थी कि, वैश्विक अर्थव्यवस्था की रचना में बड़ी उथल-पुथल मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

नुरिअल रुबिनीचीन का कोरोना प्रकोप, वैश्विक सप्लाइ चेन का संकट और इसी बीच शुरू हुए रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ अन्य क्षेत्रों में बड़े बदलाव होते दिख रहे हैं। इसमें संभावित आर्थिक मंदी के साथ भू-राजनीतिक स्तर पर बदल रहा गणित और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की उथल-पुथल का भी समावेश हैं। इन बदलावों के बीच में मानवी समाज को बड़े संकट का सामना करना होगा, इसपर कई आर्थिक विशेषज्ञ एवं विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। रुबिनी की चेतावनी भी इसी का हिस्सा हैं।

‘महंगाई का विस्फोट, आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स, मौसम के बदलाव और तीसरें विश्व युद्ध का खतरा, यह सभी विश्व पर बड़ा असर करते हैं। मानवी समाज ने अब हमेशा के लिए अलर्ट पर रहने की आदत करनी होगी’, ऐसा इशारा रुबिनी ने दिया। थोड़ासा नसीब, वैश्विक सहयोग और अभूतपूर्व आर्थिक विकास दर यह तीन मुद्दे ही बड़े संकट से बाहर निकालकर सकारात्मक असर कर सकते हैं, यह दावा भी उन्होंने इस दौरान किया।

नुरिअल रुबिनी‘आर्थिक संकट अधिक से अधिक गंभीर होने के स्थिति में ही इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहें विश्व के राजनीतिक नेता और आर्थिक विशेषज्ञ अपने तरिके से गलती कर रहे हैं। महंगाई विरोधी जंग को उन्होंने ज्यादा गंभीरता से देखा नहीं हैं और उनकी कोशिश भी ऐसी नहीं थी। मंदी छह महीने ही रहेगी और और यह कुछ भी बड़ा नहीं हैं, इसी भ्रम में वह रहे। लेकिन, उनकी सोच गलत हैं। संभावित आर्थिक मंदी छोटी और कम समय की नहीं, बल्कि अधिक गहरी और लंबे समय की होगी’, ऐसी चेतावनी भी रुबिनी ने दी। अमरीका के नेता और अधिकारी इससे नकार रहे हैं, फिर भी अमरिकी अर्थव्यवस्था को मंदी से नुकसान पहुंचेगा, यह इशारा भी रुबिनी ने दिया।

नुरिअल रुबिनी ने इससे पहले साल २००८-०९ की महामंदी को सही अनुमान जताया था। इस वजह से वह ‘डॉक्टर डूम’ के नाम से जाने जाते हैं। इस पृष्ठभूमि पर मानव जाति पर आनेवाले संकट की उन्होंने दी हुई चेतावनी ध्यान आकर्षित करती हैं। कुछ महीने पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन एवं जर्मन चान्सलर ओलाफ शोल्झ ने वैश्विक व्यवस्था की पुरानी आर्थिक रचना खत्म हो रही हैं, ऐसा बयान भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.