आग्नेय एशियाई देशों को यूक्रेन जैसे संकट का सामना करना होगा – चीन के विदेश मंत्री की आसियान देशों को चेतावनी

बीजिंग – पश्चिमी देश अपने फायदे के लिए आग्नेय एशियाई देशों में मतभेद निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिमी देशों के इस भू-राजनीतिक हस्तक्षेप का शिकार ना हो, उनके हाथों की कठपुतली ना बने। नहीं तो पश्चिमी देशों की सहायता करने के कारण यूक्रेन की तरह यहां के एशियाई देशों को भी बड़े संकट का सामना करना होगा, ऐसी चेतावनी चीन के विदेश मंत्री वैंग ई ने दी।

आग्नेय एशियाई देशों को यूक्रेन जैसे संकट का सामना करना होगा - चीन के विदेश मंत्री की आसियान देशों को चेतावनीअगले कुछ दिनों में आग्नेय एशियाई देशों की ‘आसियान’ बैठक का आयोजन होने वाला है। इस बैठक से पहले जकार्ता स्थित सैन्यकी अभ्यासगुट के समारोह में वीडियो कान्फरन्सीन्ग के ज़रिये संबोधित करते हुए उन्होंने आग्नेय एशियाई देशों को आगाह किया। इसके लिए चीन के विदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध का दाखिला दिया। ‘यूक्रेन के युद्ध ने पूरे मानव समाज को जागृत किया है। एशिया के देशों में यूक्रेन जैसा संकट उभर सकता है। आग्नेय एशियाई देशों को यूक्रेन जैसे संकट का सामना करना होगा - चीन के विदेश मंत्री की आसियान देशों को चेतावनीइससे बचना हैं तो आग्नेय एशियाई देश पश्चिमी देशों की नीति को दोहराए नहीं’, ऐसी सलाह वैन्ग ई ने दी।

अमरीका का स्पष्ट ज़िक्र किए बिना कुछ देश परदे से पीछे से बागड़ोर नियंत्रित करके साउथ चाइना सी क्षेत्र में विवाद खड़ा करने की कोशिश में होने का आरोप वैंग ने लगाया। परदे के पीछे का यह काला हाथ विश्व के सामने आने की आवश्यकता है, ऐसा चीनी विदेश मंत्री ने कहा। साथ ही आग्नेय एशियाई देशों से चर्चा करके साउथ चाइना सी के विवाद का हल निकालने के लिए चीन तैयार होने की बात वैंग ई ने स्पष्ट की।

लेकिन, इस विवादित मुद्दे के मामले में चीन आग्नेय एशियाई देशों पर अपनी नीति थोपने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिलीपीन्स की समुद्री सीमा में हुई घटना उसकी साक्ष होने का दावा विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.