राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने की संभावना बढ़ी – सभापति केविन मैक्कार्थी की चेतावनी

वॉशिंग्टन – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और उनके परिवार जनों से संबंधित जांच करने में संसद को उचित सहयोग नहीं मिला तो बायडेन के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। अमरिकी संसद के सभापति केविन मैक्कार्थी ने यह चेतावनी दी है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनके बेटे हंटर बायडेन को चीन एवं यूक्रेन के उद्यमी और जाली कंपनियों से करोड़ों डॉलर रिश्वत के तौर पर प्राप्त होने की जानकारी सामने आयी है। संसद की समिति द्वारा इस मामले की जांच हो रही हैं और ‘एफबीआई’ के साथ अन्य यंत्रणा आवश्यक जानकारी साज़ा नहीं कर रही हैं, ऐसा आरोप अमरिकी सांसद लगा रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर सभापति मैक्कार्थी का ऐसी चेतावनी देना ध्यान आकर्षित करता है।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के बेटे हंटर बायडेन ने देश के हितसंबंधों से ‘कॉम्प्रमाईज’ करके (चीन से हाथ मिलाकर) कानून का उल्लंघन करने के मामले में संसद द्वारा जांच हो रही हैं। इस जांच से नई नई चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही हैं और बायडेन एवं उनके परिवार के सदस्यों को चीन एवं यूक्रेन से करोड़ों डॉलर रिश्वत में मिलने की बात स्पष्ट हुई है। इससे संबंधित जानकारी अमरिकी गुप्तचर एवं जांच यंत्रणाओं को हैं। लेकिन, इसकी पुरी जानकारी संसद के सामने रखी नहीं गई है। यह मुद्दा संसद के लिए चिंता का विषय है और रिपब्लिकन पार्टी के साथ शासक डेमोक्रैटिक पार्टी के सदस्यों ने भी इसपर नाराज़गी जताई है।

बायडेन प्रशासन की यंत्रणा पुरी जानकारी प्रदान नहीं कर रही हैं और इस वजह से यह जानकारी पाने के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव ‘इम्पिचमेंट’ दाखिल करके जांच करने की चेतावनी सभापति मैक्कार्थी ने दी। राष्ट्राध्यक्ष के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव दाखिल होने पर संसद के साथ सभी शासकिय यंत्रणा उन्हें प्राप्त हुई सभी जानकारी पेश करने के लिए मज़बूत हो सकती है। साथ ही संसद इसकी नए से गहराई से जांच करने के आदेश भी जारी कर सकती है। इसमें राष्ट्राध्यक्ष बायडेन दोषी पाए जाते है तो उन्हें इस्तीफा देना ही होगा, ऐसा दावा भी कुछ सांसद एवं विश्लेषकों ने किया है।

ज्यो बायडेन उप-राष्ट्राध्यक्ष थे तब उनके बेटे हंटर बायडेन ने चीन एवं यूक्रेन का कई बार दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चीनी और यूक्रेनी उद्यमियों से मुलाकात की थी। इस चर्चा में उन्होंने मेरे पिता उप-राष्ट्राध्यक्ष होने का बयान बार बार करके इसका लाभ उठाने की कोशिश की थी। कुछ मुलाकातों के दौरान उन्होंने उप-राष्ट्राध्यक्ष रहे ज्यो बायडेन को सीधे फोन लगाकर बातचीत करने की जानकारी भी सामने आयी है। इससे संबंधित जानकारी और सबूत लगातार सार्वजनिक हो रहे हैं।

लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन यही कह रहे है कि हमारा इस मामले से संबंध नहीं है। हंटर बायडेन ने चीनी उद्यमी एवं अन्य लोगों से किए डिल्स निजी स्तर के हैं और उप-राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर पद का गलत इस्तेमाल नहीं किया है, से झूठे दावे बायडेन ने किए हैं। लेकिन, बायडेन भी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष रिचर्ड निक्सन की तरह ही जानकारी छुपाने की कोशिश में होने का आरोप सभापति मैक्कार्थी ने लगाया। बायडेन ने चीन समेत अन्य देशों के साथ किए निजी कारोबार सामने आए हैं और अमरिकी जनता को इसकी पुरी जानकारी होनी ही चाहिये, ऐसी मांग रिपब्लिकन पार्टी के नेता मैक्कार्थी ने उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.