दक्षिण कोरिया और अमरीका कोरियन क्षेत्र को परमाणु युद्ध की दहलिज पर खड़ा कर रह हैं – उत्तर कोरियन अभ्यास गुट की धमकी

सेऊल – ‘अमरीका और दक्षिण करिया के राष्ट्राध्यक्ष युन सूक-येओल की कठपुतली सरकार की बढ़ती आक्रामकता पूरे कोरियन क्षेत्र को परमाणु युद्ध की दहलिज पर खड़ा कर रही है। उत्तर कोरिया पर नियंत्रण पाने की तैयारी इन देशों ने की है। साथ ही उत्तर कोरिया को लंबे समय तक परिणाम भुगतने पड़ेंगे, ऐसा परमाणु हमला करने के मुद्दे पर अमरीका और दक्षिण कोरिया का सहयोग हुआ है। लेकिन, वर्तमान के उत्तर कोरिया के बेड़े में अमरीका के साम्राज्यवादियों को सज़ा देने के लिए आवश्यक ताकतवर शस्त्र हैं’, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया की सरकार से जूड़े अभ्यास गुट ने दी है।

७३ वर्ष पहले १९५० से ५३ के दौरान कोरिया में बड़ा गृहयुद्ध हुआ था। इसमें चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के प्रभाव में उत्तर कोरिया और अमरीका और पश्चिमी देशों के समर्थन में दक्षिण कोरिया का निर्माण हुआ। सात दशक पहले के उस गृहयुद्ध की याद में उत्तर कोरिया की राजधानी प्योनगैन्ग में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ‘अमरीका के विनाश के लिए प्रतिशोध के लिए तैयार हो’, ‘अमरीका के खिलाफ युद्ध शुरू करें’ ऐसे नारे लगाए गए।

सवा लाख से अधिक संख्या में उत्तर कोरियाई जनता इस कार्यक्रम के लिए उपस्थित थी, ऐसा दावा सरकारी मुखपत्र ने किया। साथ ही ‘अमरीका उत्तर कोरिया के मिसाइलों की टार्गेट होगी’, ‘साम्राज्यवादी अमरीका दुनियाभर में शांति नष्ट कर रही हैं’, ऐसे बैनर वहां लगे थे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग उन ने इस कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उस समय उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय से जुड़े ‘इन्स्टीट्यूट फॉर अमेरिकन स्टडीज्‌’ नामक अभ्यास गुट ने अमरीका और दक्षिण कोरिया को लक्ष्य करके धमकाया।

अमरीका अपनी आक्रामक गतिविधियों से उत्तर कोरिया की संप्रभुता और सुरक्षा पर आघात कर रही हैं, यह आरोप इस अभ्यास गुट ने किया। लेकिन, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग उन यह कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसा इस अभ्यास गुट ने स्पष्ट किया। अमरीका की भड़काऊ गतिविधियों की वजह से पूरा कोरियन क्षेत्र और ईशान्य एशिया आज परमाणु युद्ध की दहलिज के करीब पहुंचा हैं, ऐसी चेतावनी इस अभ्यास गुट ने दी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष येओल की सरकार अमरीका के इशारों पर नाचने वाली है, यह आरोप लगाकर यह दोनों देश युद्ध की स्थिति निर्माण कर रहे हैं, यह आरोप उत्तर कोरिया के अभ्यास गुट ने लगाया।

‘अमरीका और दक्षिण कोरिया की इन हरकतों की वजह से कोरियन क्षेत्र में युद्ध शुरू हुआ तो वह विश्व में तब्दील होगा और दुनियाभर में प्रचंड़ बड़ा परमाणु युद्ध छिड़ जाएगा एवं उसके बड़े भयंकर और कभी भी बदलना मुमकिन नहीं होगा, ऐसे परिणाम होंगे’, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया के इस अभ्यास गुट ने दी। अमरीका और दक्षिण कोरिया की इस आक्रामकता के खिलाफ उत्तर कोरिया अपनी शस्त्र तैयारी बढ़ाना जारी रखेगा, यह ऐलान भी इस सरकारी गुट ने किया। पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार उत्तर कोरिया ने अमरीका और दक्षिण कोरिया को लक्ष्य करके परमाणु हमले की धमकी दी है।

इसी बीच, पिछले हफ्ते अमरीका की परमाणु पनडुब्बी दक्षिण कोरिया के बुसान बंदरगाह में दाखिल हुई थी। टॉमाहॉक मिसाइलों से लैस यह पनडुब्बी उत्तर कोरिया की आक्रामकता को चुनौती दे रही है, यह दावा अमरिकी माध्यमों ने किया था। वहीं, दक्षिण कोरिया में अमरीका की जारी सैन्य गतिविधियां इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही है, यह आरोप भी उत्तर कोरिया ने लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.