अंतरिक्ष यान पर हमला होना यानी तीसरें विश्‍वयुद्ध का भड़कना – रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख की चेतावनी

मास्को/वॉशिंग्टन – ‘अंतरिक्ष में हमला करके अंतरिक्षयान को लक्ष्य किया, तो इससे तीसरा विश्‍वयुद्ध छीड़ सकता है। अंतरिक्षयान पर हमला करना, यह उकसानेवाली घटना साबित होगी और इसपर किसी ने भी आशंका जताने का कारण नहीं’, इन शब्दों में रशिया की अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख दिमित्रि रोगोझिन ने तीसरें विश्‍वयुद्ध की चेतावनी दी। इस दौरान रोगोझिन ने, अमरीका का ‘एक्स-३७’ अंतरिक्षयान परमाणु हथियार वाहक होने का सनसनीखेज दावा भी किया।

रशिया-यूक्रैन युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सायबरयुद्ध या परमाणु युद्ध का विस्फोट होने की लगातार चेतावनियाँ दीं जा रही हैं। साथ ही, दूसरी ओर रशिया की हर तरह से घेराबंदी करने की कोशिश पश्‍चिमी देश कर रहे हैं। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने, रशिया की अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमता खत्म करने की भी कोशिश की जाएगी, यह चेतावनी दी थी। इस वजह से रशिया और पश्‍चिमी देशों के अंतरिक्ष सहयोग पर गंभीर परिणाम होने की संभावना जताई जा रही है। इस पृष्ठभूमि पर, रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख ने दी चेतावनी ध्यान आकर्षित कर रही है।

अंतरिक्ष क्षेत्र के संघर्ष को लेकर तीसरें विश्‍वयुद्ध की चेतावनी दे रहे रोगोझिन ने अमरीका की आलोचना की। अमरीका के ‘एक्स-३७’ यान पर गश्‍त लगाने के लिए प्रगत यंत्रणा या विनाशकारी हथियारी हो सकते हैं। यह यान यानी विनाशकारी हथियारों के लिए नए प्रकार का वाहक (कैरिअर) साबित होता है। अंतरिक्ष से होनेवाले हमलें काफी गंभीर प्रकार का खतरा बनता है, इन शब्दों में रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख ने अमरीका को लक्ष्य किया। अमरीका ने इस यान की क्षमताओं की किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है, इस ओर भी रोगोझिन ने ध्यान आकर्षित किया। अमरीका ‘एक्स-३७’ का इस्तेमाल अंतरिक्ष से मिसाइल दागने के लिए कर सकती हैं, ऐसा रशिया सोचता है, यह भी उन्होंने कहा।

अमरीका ने उपग्रह विरोधी मिसाईल के परीक्षण पर पाबंदी लगाने का किया ऐलान यानी सिर्फ प्रचार का हिस्सा होने का आरोप भी उन्होंने लगाया। ‘अमरीका ने अब पाबंदी लगायी यानी इसका मतलब उन्होंने आवश्‍यक हर तरह के परीक्षण पूरे किए हैं। अब यह देश शांतिदूत होने का भास निर्माण कर रहा है’, इन शब्दों में रोगोझिन ने अमरीका को दो टूक सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.