इथियोपिया के हमले में सुड़ान के सात सैनिकों की मौत

खार्तुम/आदिस अबाबा – इथियोपिया सेना के सरहदी क्षेत्र के हमले में सुड़ान के सात सैनिक मारे गए हैं। इस दौरान एक आम नागरिक के भी मारे जाने का आरोप सुड़ान ने लगाया है। इथियोपिया ने यह आरोप ठुकराया है और सुड़ान के सैनिकों ने इथियोपिया की सीमा में घुसपैठ करने पर की गई कार्रवाई में उनके मारे जाने का दावा किया। इससे पहले तिगरे के संघर्ष एवं नाईल नदी के बांध के मुद्दे पर सुड़ान और इथियोपिया में पहले से तनाव का माहौल है। ऐसे में यह घटना होने से दोनों देशों का नए से संघर्ष शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है।

इथियोपिया की सेना ने पिछले हफ्ते ही सुड़ान के ‘अल-फश्का’ प्रांत से सुड़ानी सैनिकों को हिरासत मे लिया था। इसके बाद उनकी हत्या की गई, ऐसा आरोप सुड़ान की सेना ने लगाया। इथियोपियन सेना की यह हरकत निंदनीय है और इस पर जोरदार प्रत्युत्तर मिलेगा, ऐसा इशारा सुड़ान की सेना ने कहा। इथियोपिया ने यह आरोप ठुकराए हैं। सुड़ानी सेना के अंदरुनि विवाद से यह सैनिक मारे गए और इस घटना की जाँच जारी होने का दावा इथियोपिया कर रही है।

सुड़ान और इथियोपिया के बीच १,६०० किलोमीटर्स की सीमारेखा है और इसके कई हिस्सों पर दोनों देशों ने अपना दावा किया है। सुड़ान के ‘अल-फश्का’ प्रांत में ६०० किलोमीटर्स की सीमारेखा इथियोपिया से जुड़ी है और यह सरहदी क्षेत्र हमेशा से विवाद का मुद्दा रहा है। ‘अल-फश्का’ परंपरा के अनुसार सुड़ान का हिस्सा है, फिर भी इथियोपिया की हुकूमतों  ने अपनी जनता को वहां पर घुसपैठ करने की खुली छूठ दी थी।

इथियोपिया की सेना सुड़ान के ‘अल-फश्का’ प्रांत में लगातार बार-बार अपने सैनिकों को भेजने की बात पहले भी स्पष्ट हुई है। पिछले साल इथियोपिया के लड़ाकू विमानों ने भी सुड़ान की सीमा में घुसपैठ करने की बात सामने आयी थी। साथ ही साल २०२० से तिगरे में शुरू हुए संघर्ष के बाद सुड़ान पहुँचे शरणार्थी भी विवाद का मुद्दा बने हुए हैं। सुड़ान तिगरे के विद्रोही गुटों को सहायता प्रदान कर रहा है, ऐसा आरोप इथियोपिया लगा रहा है।

इस वजह से दोनों देशों के सरहदी क्षेत्र में लगातार तनाव का माहौल रहा है। इसी बीच, सुड़ानी सैनिकों की मौत के बाद सुड़ान ने इथियोपिया से अपने राजदूत को वापस बुलाया है और संयुक्त राष्ट्रसंघ में शिकायत दर्ज़ करने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.