लिबियन सरकार एवं बागियों के संघर्ष में ३२ ढेर – संयुक्त राष्ट्रसंघ के हफ्तार विरोधी भूमिका पर रशिया का आक्षेप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरत्रिपोली – संयुक्त राष्ट्रसंघ का समर्थन होनेवाले लीबिया में फएज-अल-सेराज इनकी सरकार और बागी जनरल खलीफा हफ्तार में कुछ दिनों से भड़के हुए संघर्ष में ३२ लोगों की जान गई है| जनरल हफ्तार के बागियों ने राजधानी त्रिपोली के पास लष्करी अड्डे पर कब्जा किया है और अमरिका के साथ संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस पर चिंता व्यक्त की है| जनरल हफ्तार लीबिया में लोक नियुक्त सरकार के विरोधी कार्रवाईयॉं रोके, ऐसी सूचना अमरिका ने की है| तथा लीबिया के इस गृहयुद्ध के लिए जनरल हफ्तार को जिम्मेदार करार देनेवाले प्रस्ताव रशिया ने ठुकराए है|

पिछले ४८ घंटों से बागियों ने लष्करी अधिकारी जनरल हफ्तार इनकी सेना ने प्रधानमंत्री सेराज इनसे एकनिष्ठ होनेवाले लष्करी गुट के विरोध में संघर्ष शुरू किया है| इस संघर्ष में हफ्तार की बागी सेना को सफलता मिली है और तीन प्रमुख शहर, एक ईंधन प्रकल्प तथा तथा यारमुक का लष्करी अड्डा भी बागियों ने कब्जे में लिया है| पिछले २ दिनों के संघर्ष में ३२ लोगों की जान गई है और रविवार को सबसे अधिक २० लोग ढेर हुए| जिनमें लिबियन नागरिकों का भी समावेश होने की जानकारी सामने आ रही है|

लिबियन सरकार, गृहयुद्ध, संयुक्त राष्ट्रसंघ, ईंधन प्रकल्प, कार्रवाई, त्रिपोली, ब्रिटेन

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस पर चिंता व्यक्त करके लीबिया में गृहयुद्ध रोकने का आवाहन किया है| इस बारे में राष्ट्रसंघ की बैठक में अमरिका एवं ब्रिटेन ने विशेष विधेयक प्रस्तुत किया था| जिसमें लीबिया में गृहयुद्ध के लिए बागी लष्करी अधिकारी हफ्तार जिम्मेदार होने का आरोप करते हुए राजधानी त्रिपोली पर हमले रोकने का आवाहन किया था| तथा इस संघर्ष ने लीबिया के प्रश्नों पर समाधान नही मिलेगा, यह प्रतिक्रिया अमरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने दी थी| अमरिका एवं ब्रिटेन की इस भूमिका पर राष्ट्रसंघ में लगभग १५ देशों ने समर्थन दिया था|

पर राष्ट्रसंघ में इस विधेयक पर रशिया ने आपत्ति जताई है| लीबिया के संघर्ष के लिए अकेले जनरल हफ्तार को जिम्मेदार कहना गलत होगा ऐसा कहकर रशिया ने लोक नियुक्त सरकार को विरोध करनेवाले जनरल हफ्तार का समर्थन किया है| लीबिया में सभी गुटों को संघर्ष रोकने के लिए आवाहन करें, ऐसी मांग रशिया ने की है| रशिया के इस भूमिकाओं की वजह से बागी जनरल हफ्तार ती सेना के विरोध में राष्ट्रसंघ ने कार्रवाई करने का अवसर दूर रहा है, यह दावा किया ज रहा है|

लीबिया में सेराज से एकनिष्ठ होनेवाले लष्करी गुट एवं जनरल हफ्तार की बागी सेना में संघर्ष आनेवाले कई घंटे तीव्र होगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है| यह संघर्ष तीव्र होने पर बागियों के विरोध में लिबियन जनता का असंतोष भड़का है, ऐसा दावा यूरोपीय माध्यम कर रहे हैं| जिसकी वजह से फिर एक बार लिबिया में अराजक निर्माण होगा ऐसा भी माध्यमों का कहना है|

दौरान पहले से लीबिया में तैनात होनेवाले अपने सैनिक तत्काल कुछ समय के लिए वापस बुला ले, ऐसा अमरिका ने घोषित किया है| लीबिया में आयएस विरोधी संघर्ष के लिए अमरिकी सैनिकों को लीबिया में तैनात किया था| पर यह गृहयुद्ध शुरू होते समय अपने सैनिक इस देश में तैनात रखना योग्य ना होने की बात कहकर अमरिका ने उन्हें वापस बुलाया है| तथा जनरल हफ्तार को सहायता करने के लिए रशिया के कंत्राटी सैनीक पहले से लीबिया में तैनात होने की खबरें सामने आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.