सौदी, यूएई के नेताओं ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के फोन नहीं उठाए – अमरिकी अखबार का दावा

वॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने खाड़ी क्षेत्र से संबंधित अपनाई हुई नीति की वजह से सौदी अरब और यूएई नाराज़ हुए हैं| इन दोनों अरब देशों का नियंत्रण करनेवाले नेता राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के फोन नहीं उठा रहे है| यूक्रैन-रशिया युद्ध के मामले में बायडेन चर्चा करना चाहते थे, पर सौदी और यूएई के नेताओं ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के साथ संवाद नहीं किया, यह जानकारी अमरीका के ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ नामक अखबार ने दी|

saudi-uae-biden-callरशिया और यूक्रैन का संघर्ष शुरू होने से पहले बायडेन के प्रशासन ने सौदी अरब के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नह्यान से संपर्क करने की कोशिश की थी| यूक्रैन पर रशिया ने हमला करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल आने के आसार थे| ऐसे में इन कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए सौदी और यूएई अन्य ओपेक सदस्य देशों की सहायता से ईंधन का उत्पादन बढ़ाएँ, यह बायडेन प्रशासन की माँग थी|

‘क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के फोन पर प्रतिसाद मिलने की उम्मीद थी| लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ’, यह जानकारी बायडेन प्रशासन के अफ़सर ने अमरिकी अखबार से बोलते समय साझा की| यूएई के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन ज़ाएद ने भी बायडेन के फोन का जवाब नहीं दिया, ऐसा इस अखबार ने कहा है| खाड़ी के मित्रदेशों ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के फोन पर प्रतिसाद ना देना बड़ी चिंता की बात होने का अहसास इस अखबार ने कराया है|

सौदी और यूएई फोन उठाने से दूर रहने पर बायडेन प्रशासन ने वेनेजुएला से संपर्क करके राजनीतिक संबंध स्थापित करने की गतिविधियाँ बढ़ाई| वेनेजुएला ने भी अमरीका के दो नागरिकों को रिहा करके सकारात्मक संदेश दिया| लेकिन, क्या सौदी, यूएई की तरह वेनेजुएला ईंधन का उत्पादन बढ़ाएगा, क्या इसका असर ईंधन की कीमतें घटाने में उपयुक्त होगा, ऐसे सवाल अमरिकी अखबार ने किए हैं| अमरीका और अरब मित्रदेशों के बीच तनाव के लिए बायडेन प्रशासन की नीति ज़िम्मेदार होने का दावा इस अखबार ने किया|

बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ परमाणु समझौते के लिए शुरू की हुई बातचीत, येमन के हौथी विद्रोहियों को आतंकी संगठनों की सूचि से हटाने का किया गया निर्णय और मानव अधिकारों की वजह बताकर रोकी हुई हथियारों की सहायता के कारण सौदी और यूएई काफी नाराज़ हैं| इस वजह से खाड़ी की नीति पर नाराज़ हुए सौदी-यूएई के नेता बायडेन के फोन उठाना नहीं चाहते और रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से चर्चा कर रहे हैं, इस ओर अमरिकी अखबार ने ध्यान आकर्षित किया|

इसी बीच, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की नीति के कारण अमरीका अपने मित्रदेश खो रही है, ऐसी आलोचना अमरीका के लोकप्रतिनिधि एवं सामरिक विश्‍लेषकों ने पहले भी कई बार की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.