ईरान के साथ बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि पर सौदी नौसेना को आधुनिक बना रहा है

रियाध – ईरान के साथ परमाणु समझौता करने में अमरीका का हिचकिचाहट और ईरान से जुड़े गुटों का अरब-खाड़ी देशों में बढ़ते प्रभाव के कारण पर्शियन खाड़ी में तनाव बढ़ रहा है। ईरान के इस खतरे को ध्यान में रखते हुए सौदी अरब ने अपनी नौसेना का आधुनिकीकरण शुरू किया है। इसके तहत सौदी ने नौसेना के लिए हवाई सुरक्षा यंत्रणा से लैस और पनडुब्बी विरोधि युद्ध के लिए विध्वंसकों की खरीदारी की है। इनमें से पहला विध्वंसक हाल ही में सौदी की नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ।

सौदी नौसेनासौदी अरब की ‘सौदी मिलिटरी इंडस्ट्रिज कंपनी’ और ‘स्पेन की ‘नवांतिया’ नामक जहाज़ बनाने वाली कंपनी में समझौता हुआ था। इसके अनुसार स्पेन की कंपनी सौदी को १०४ मीटर लंबी पांच विध्वंसक प्रदान कर रही है। इनमें से पहला विध्वंसक कुछ ही दिन पहले सौदी के जेद्दाह बंदरगाह में स्थित किंग फैज़ल नौसेना अड्डे पर दाखिल हुआ। ‘अवांत २०००’ वर्ग का यह युद्धपोत बहुउद्देश्य होने का दावा खाड़ी के विश्लेषक कर हे हैं। यह विध्ंसक हवाई सुरक्षा यंत्रणा एवं पनडुब्बीविरोधी यंत्रणा से लैस है। पर्शियन खाड़ी से रेड़ सी तक के समुद्री क्षेत्र में अपने हितों की सुरक्षा के लिए सौदी ने नौसेना का आधुनिकीकरण करने का निर्णय किया है। इसके तहत अवांते वर्ग के विध्वंसकों के साथ गश्तपोत और स्पीड बोटस्‌‍ की खरीदारी भी सौदी ने शुरू की है। इनमें से विध्वंसक पर्शियन खाड़ी में तैनात रहेंगे। और युद्धपोत रेड सी के तट से इड़न की खाड़ी से सफर कर रहे सौदी के जहाज़ों को सुरक्षा मुहैया करेंगे। येमन में मौजूद ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों के हमलों से सुरक्षा के लिए यह तैनाती होगी, ऐसा पश्चिमी विश्लेषकों का कहना है।

पिछले कुछ सालों में ईरान ने पर्शियन खाड़ी से रेड सी क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाया है। ईरान के विध्वंसक और गश्तपोतों ने अन्य देशों के जहाज़ों पर हमले करने की घटनाएँ हुई थीं। पिछले महीने ईरान के विध्वंसकों ने यूएई के जहाज़ का अपहरण किया था। इसी दौरान पर्शियन खाड़ी में गश्त लगा रही अमरिकी युद्धपोत के करीब से खौफनाक ढ़ंग से सफर किया था। इस पृष्ठभूमि पर ईरान और ईरान से जुड़े आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सौदी ने अपनी नौसेना का आधुनिकीकरण शुरू किया हुआ दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.