अरब देशों की कार्रवाई में १५६ हौथी ढ़ेर – १९ दिनों में ५५० हौथी विद्रोहियों को मार गिराने का दावा

सना – सौदी अरब और अरब मित्रदेशों के लड़ाकू विमानों ने सोमवार के दिन येमन के मारिब प्रांत में किए हवाई हमले में १५६ हौथी विद्रोही मारे गए। बीते हफ्ते सौदी अरब के यात्री हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले करनेवाले हौथी विद्रोहियों को अरब देशों ने इस कार्रवाई के माध्यम से जवाब देने की बात हो रही है। इसके साथ ही बीते १९ दिनों में येमन में संघर्ष के दौरान कम से कम ५५० हौथी विद्रोहियों के मारे जाने का दावा अरब मित्रदेशों का गुट कर रहा है।

yemen-civil-war-arab-houthis-2येमन की हादी सरकार के समर्थक सौदी अरब एवं हौथी विद्रोहियों के सहायक ईरान की बीते कुछ दिनों से चर्चा जारी है। बीते हफ्ते में इराक की मध्यस्थता से सौदी और ईरान के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक का पूरा ब्यौरा माध्यमों को प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन, इसमें येमन में जारी गृहयुद्ध का मुद्दा भी शामिल था, यह दावा किया जा रहा है।

लेकिन, इस चर्चा के दौरान ही हौथी विद्रोहियों ने मारिब पर कब्ज़ा करने के लिए हमले तीव्र किए हैं। र्इंधन के बड़े भंड़ार वाले मारिब पर नियंत्रण प्राप्त किया गया तो येमन पर पूरा कब्ज़ा प्राप्त होगा, इस बात का अहसास होने के बाद हौथी विद्रोही बीते कुछ महीनों से मारिब शहर पर जोरदार हमले कर रहे हैं। साथ ही राष्ट्राध्यक्ष हादी की सरकार का समर्थन कर रहे सौदी अरब के नागरी एवं लष्करी ठिकानों को भी हौथी विद्रोहियों ने लक्ष्य किया है।

येमन की सेना और अरब मित्रदेशों का गुट हौथी विद्रोहियों के हमलों को नाकाम कर रहा है। सोमवार की कार्रवाई के दौरान मारिब के अब्दिया में स्थित हौथी विद्रोहियों के ३३ ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों में १५६ विद्रोहियों को मारने में सफल होने का बयान अरब देशों के गुट ने किया है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में हौथी विद्रोही मारे जाने का बीते दो महीनों में यह पहला अवसर है। बीते १९ दिनों में येमन की सेना और अरब देशों के गुट ने हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर ३३८ हमले किए हैं।

yemen-civil-war-arab-houthis-1वर्ष २०१४ में हौथी विद्रोहियों ने येमन की हादी सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू किया। वर्ष २०१५ से सौदी अरब, यूएई, कतार, बाहरिन, इजिप्ट और सुड़ान ने मिलकर हौथी विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इस संघर्ष में २.३३ लाख से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इस संघर्ष की वजह से येमन में कम से कम ८४ हज़ार लोग भूखमरी के शिकार हुए और ३१ लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

हौथी विद्रोहियों ने राजधानी सना के साथ-साथ बड़े क्षेत्र पर कब्ज़ा किया है। इस वजह से राष्ट्राध्यक्ष हादी को एड़न के बंदरगाह से अपनी सरकार चलानी पड़ रही है। हौदेदा बंदरगाह के शहर पर भी हौथी विद्रोहियों का नियंत्रण है। ऐसी स्थिति में मारिब जैसे र्इंधन से भरे शहर पर हौथी का कब्ज़ा हुआ तो पूरे येमन पर हौथी की सत्ता स्थापित होगी। ऐसा हुआ तो रेड़ सी एवं एड़न की खाड़ी से हो रही समुद्री यातायात पर ईरान समर्थक हौथी का नियंत्रण स्थापित होने की संभावना है।

इस पृष्ठभूमि पर मारिब की सुरक्षा के लिए सौदी और अरब मित्रदेश हौथी विद्रोहियों पर जोरदार हवाई हमले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.