सौदी के क्राउन प्रिन्स द्वारा अमरिकी अर्थव्यवस्था को झटके देने की धमकी – अमरिकी अखबार का दावा

वॉशिंग्टन – सौदी अरब ने पिछले साल ईंधन उत्पाद कम करने का निर्णय किया था। सौदी की यह भूमिका रशिया को लाभ पहुंचानी वाली है, ऐसा गुस्सा व्यक्त करके अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने सौदी को गंभीर परिणाम एवं प्रतिबंध लगाने की की चेतावनी दी थी। इसके जवाब में सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने भी अमरीका के संबंध तोड़कर अमरिकी अर्थव्यवस्था को झटके देने की धमकी दी थी। अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा के गुप्त कागजातों से यह जानकारी सामने आने का दावा अमरीका के शीर्ष अखबार ने किया है। अमरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन सौदी के दौरे पर हैं और इसी दौरान बायडेन प्रशासन और सौदी के तनाव की यह खबर प्रसिद्ध हुई है। 

अमरिकी अर्थव्यवस्था को झटकेपिछले साल रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूरोप में ईंधन की किल्लत निर्माण हुई थी। इस वजह से यूरोप में ईंधन की कीमतों का भारी उछाल हुआ और इससे यूरोपिय देशों की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर हुआ था। यूरोपिय देशों के ईंधन की मांग पूरी करने के लिए बायडेन प्रशासन ने सौदी अरब एवं अन्य ओपेक सदस्य देशों से ईंधन उत्पादन बढ़ाने की सूचना की थी। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इसके लिए सौदी का दौरा भी किया था।

लेकिन, सौदी का भरोसा जीतने में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन नाकामयाब हुए थे। सौदी ने ईंधन उत्पादन में सबसे बड़ी कटौती घोषित करके बायडेन प्रशासन को झटका दिया था। सौदी के साथ ही अन्य ईंधन उत्पादक मित्र देशों ने साथ मिलकर प्रतिदिन कुल २० लाख बैरल्स ईंधन उत्पादन कम करने का ऐलान किया। इसके बाद गुस्सा हुए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने एक समाचार चैनल से बातचीत करते समय यह चेतावनी दी थी कि, इस निर्णय के लिए सौदी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, प्रतिबंधों का सामना करना होगा।

बायडेन ने पहले भी अपनी सौदी विरोधी भूमिका स्पष्ट की थी। राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावी प्रचार के दौरान भी बायडेन ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में सौदी को ज़िम्मेदार बताकर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। बायडेन ने सौदी के क्राउन प्रिन्स महोम्मद बिन सलमान पर निचले स्तर की आलोचना की थी। ऐसे में ईंधन कटौती के निर्णय को लेकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने चेतावनी देने के बाद सौदी के क्राउन प्रिन्स ने भी उतने ही सख्त शब्दों में अमरीका को धमकाया था, ऐसा दावा अमरिकी अखबार ‘वॉशिंग्टन पोस्ट’ ने किया है।

क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने सार्वजनिक स्तर पर ईंधन कटौती करने के निर्णय का समर्थन किया था। लेकिन, सौदी के क्राउन प्रिन्स ने निजी स्तर पर बायडेन प्रशासन को धमकाया था। पिछले कई दशकों से जारी अमरीका-सौदी सहयोग आगे शुरू नहीं रहेगा, ऐसा इशारा क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने दिया। साथ ही सौदी पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई हुई तो सौदी अरब अमरिकी अर्थव्यवस्था को झटके देगा, ऐसी धमकी क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने दी थी। गुप्तचर यंत्रणा के कागजातों से यह सामने आया है।

बायडेन प्रशासन और सौदी के इस विवाद के आठ महीने बीते हैं। इस दौरान अमरीका और सौदी अरब के बीच बना तनाव चरम स्तर पर नहीं पहुंचा है। क्यों कि, बायडेन प्रशासन ने जैसे धमकाया था उस तरह से सौदी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने भी अमरीका को आर्थिक मोर्चे पर झटके देने वाले निर्णय नहीं किए हैं। इसके बावजूद अमरीका और सौदी के बीच बना तनाव बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। विदेश मंत्री ब्लिंकन ने इसके लिए की हुई कोशिश नाकाम साबित हुई है, इसपर अमरिकी समाचार चैनल ने ध्यान आकर्षित किया है।

सौदी के साथ जारी तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमरिकी हितसंबंधों पर परिणाम हुआ है और इस क्षेत्र के अन्य देश भी अमरीका को अविश्वास से भरी नज़रों से देख रहे हैं। रशिया और चीन इस स्थिति का लाभ उठा रहे हैं, इस मुद्दे पर अमरिकी विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.