क्यूबा से रशिया को औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग करने का प्रस्ताव

हवाना – रशिया के प्रभाव वाले देशों के आर्थिक गुट अपनी कक्षा फैलाए। यह गुट क्युबा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करें। ऐसा हुआ तो उसका लाभ अन्य लैटिन अमरिकी देशों को भी प्राप्त होगा, ऐसा प्रस्ताव क्युबा के प्रधानमंत्री मैन्युएल मैरेरो क्रूझ ने पेश किया। इस औद्योगिक केंद्र के लिए अपने देश का ५० हेक्टर क्षेत्र देने की तैयारी क्युबा के प्रधानमंत्री ने घोषित की है।

पूर्व सोवियत देशों के समावेश वाले ‘यूरेशिन इकॉनॉमिक युनियन’ (ईईयू) की बैठक हाल ही में आयोजित हुई। रशिया के साथ आर्मेनिया, बेलारूस, कझाकस्तान, किरगिझस्तान जैसे सोवियत देशों का इस संगठन में समावेश हैं। इसके साथ ही क्युबा, मोल्दोवा और उझबेकिस्तान यह देश इस संगठन के निरीक्षक हैं। यूरोप एवं मध्य एशिया के पूर्व सोवियत देशों के आर्थिक गुट के तौर वर्ष २०१५ में इस संगठन का गठन हुआ था।

पूर्व सोवियत देशों के आर्थिक सुधार और बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए रशिया प्रायोजित संगठन कोशिश करती है। लेकिन, इसके आगे यह आर्थिक संगठन अपनी कक्षा फैलाएं, ऐसी मांग क्युबा के प्रधानमंत्री क्रूझ ने की। क्युबा की राजधानी हवाना से करीबी ५० हेक्टर क्षेत्र में रशिया औद्योगिक केंद्र शुरू करें। अगले ५० सालों के लिए यह क्षेत्र रशिया के पहले से बने ‘ईईयू’ को देने के लिए हम तैयार है, यह ऐलान भी क्युबा के प्रधानमंत्री ने किया।

इस वजह से इस आर्थिक गुट का विस्तार अन्य लैटिन अमरिकी देशों में भी होगा। वह देश भी रशिया से जुड़ जाएंगे, इसपर क्युबा के प्रधानमंत्री ने ध्यान आकर्षित किया। बहुस्तंभीय विश्व के लिए यह आर्थिक गुट अहम साबित होगा, ऐसा दावा प्रधानमंत्री क्रूझ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.