सौदी अरब के क्राऊन प्रिन्स से रशियन राष्ट्राध्यक्ष की चर्चा

रियाध – सौदी अरब के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर चर्चा की| यूक्रैन युद्ध के साथ खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर हुई यह चर्चा विश्‍वभर के विश्‍लेषकों का ध्यान आकर्षित कर रही है| येमन की खाड़ी में अमरिकी नौसेना की गश्त शुरू होगी, यह ऐलान हाल ही में किया गया था| इसकी वजह से राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद की इस चर्चा को रणनीतिक अहमियत प्राप्त हो रही है|

crown-prince-russia-talksयूक्रैन का युद्ध खत्म करने के लिए राजनीतिक बातचीत से हल निकलेगा, यह विश्‍वास व्यक्त करके इसके लिए सौदी अरब पूरा सहयोग करेगा, ऐसा बयान क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने इस चर्चा में किया| साथ ही ईंधन उत्पादक देशों की ‘ओपेक’ संगठन के रशिया के साथ सहयोग ‘ओपेक प्लस’ पर भी दोनों नेताओं की सहमति होने की जानकारी रशियन वृत्तसंस्था ने प्रदान की है| पिछले कुछ हफ्तों से अमरीका मॉंग कर रही है कि, ओपेक के सदस्य देश ईंधन उत्पादन बढ़ाएँ| यूक्रैन युद्ध शुरू होने के बाद ईंधन के दाम काफी ज्यादा उछले हैं| ऐसी स्थिति में अमरीका रशिया के ईंधन निर्यात को लक्ष्य कर रही है| ओपेक ने ईंधन का उत्पादन बढ़ाया तो ईंधन की कीमतों पर काबू पाना आसान हो सकता है| इसके लिए सौदी एवं अन्य ईंधन उत्पादक देशों से अमरीका आवाहन कर रही है| लेकिन, अमरीका की यह मॉंग ‘ओपेक’ ने स्पष्ट शब्दों में ठुकरायी है| तथा सौदी ने भी येमन विद्रोहियों के हमलों की वजह से हमने ईंधन उत्पादन बढ़ाने में असमर्थ होने का संदेश अमरीका को दिया है|

येमन के हौथी विद्रोहियों को बायडेन प्रशासन ने आतंकियों की सूचि से हटाकर सौदी को झटका दिया था| येमन के विद्रोहियों की सौदी विरोधी आक्रामकता के पीछे ईरान के अलावा बायडेन प्रशासन का भी उत्तेजन होने का आरोप लगाया जा रहा है| ऐसी स्थिति में सौदी ने अमरीका की मॉंग ठुकराने के लिए बतायी हुई येमन के विद्रोहियों के हमलों की वजह अमरीका को आयीना दिखा रही है|

सौदी के अमरीका के साथ संबंधों में ऐसे तनाव निर्माण होने के बीच अमरीका ने येमन की खाड़ी की सुरक्षा के लिए नौसेना की गश्त लगाने का ऐलान किया| अमरीका के इस निर्णय की ओर सौदी एवं येमन के विद्रोहियों के हमलों का लक्ष्य बन रहे अन्य खाड़ी देश आशंका व्यक्त कर रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर सौदी अरब के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान की रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से चर्चा खाड़ी में रशिया का प्रभाव अधिक बढ़ने की बात दर्शा रही है|

कुछ ही दिन पहले, ओपेक ने रशियन ईंधन को विकल्प संभव नहीं है, यह इशारा अमरीका को दिया था| इसके बाद अमरिकी नौसेना ने गश्त लगाने का ऐलान किया और रशियन राष्ट्राध्यक्ष और सौदी के क्राऊन प्रिन्स के बीच चर्चा खाड़ी क्षेत्र में नई उथल-पुथल के संकेत दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.