सौदी अरब भी युरेनियम संवर्धन करेगा – सौदी के ईंधनमंत्री ने किया ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरअबु धाबी – ‘अमरिका की सहायता से शुरू परमाणु कार्यक्रम के लिए आवश्यक ईंधन की आपुर्ति करने के लिए सौदी अरब भी युरेनियम का संवर्धन कर सकता है| अपना यह परमाणु कार्यक्रम शांति के उद्देश्य के लिए है और युरेनियम का निर्माण और संवर्धन करने का उद्देश्य भी सौदी को पूरा करना है’, यह ऐलान सौदी के ईंधनमंत्री ‘प्रिन्स अब्दुलअझिझ बिन सलमान’ के किया है| ईरान ने परमाणु बम प्राप्त किया तो सौदी भी परमाणु शक्ति प्राप्त करेगा, यह चेतावनी सौदी के नेताओं ने कुछ महीनों पहले दी थी| इस पृष्ठभूमि पर सौदी ने किया ऐलान ध्यान आकर्षित करता है.

इस वर्ष के शुरू में ही अमरिका ने सौदी अरब के साथ परमाणु सहयोग करने के लिए समझौता किया था| इस समझौते के अनुसार अमरिकन कंपनी सौदी के लिए परमाणु केंद्र विकसीत करके देने के लिए सहायता करेगी| सौदी ने इस परमाणु कार्यक्रम के विषय में बडी गोपनीयता रखी थी| कुछ हफ्तों पहले सैटलाइट से प्राप्त हुए फोटो में सौदी के परमाणु केंद्र का निर्माण तेजी से शुरू होने की बात स्पष्ट हुई थी| सौदी एवं अमरिक ने इस विषय पर सरेआम वक्तव्य करना टाल दिया था| लेकिन, कुछ घंटे पहले ही सौदी के ईंधन मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वीकारे के बाद तुरंत ही प्रिन्स अब्दुलअझिझ बिन सलमान’ ने इससे जुडी सौदी की निती स्पष्ट की|

अपने शांति के साथ शुरू परमाणु कार्यक्रम के लिए सौदी को युरेनियम संवर्धन की क्षमता प्राप्त करनी है| इसके लिए  सौदी बडी सावधानी से कदम बढाएगा और शुरू में दो परमाणु केंद्र में युरेनियम संवर्धन करने की कोशिश होगी’, यह जानकारी सौदी के ईंधनमंत्री ने अबु धाबी में आयोजित बैठक में दी| परमाणु कार्यक्रम के लिए जरूरी युरेनियम का निर्माण, संवर्धन क्षमता के साथ ही ‘न्युक्लिअर सायकल’ के लिए जरूरी सुधार और विकास करने के लिए भी सौदी की कोशिश शुरू है, ऐसा सौदी के ईंधनमंत्री ने कहा|

दोनों परमाणु केंद्रों में युरेनियम संवर्धन के लिए आवश्यक सभी बातें पूरी करने के लिए सौदी जल्द ही निविदा जारी करेगा, यह जानकारी प्रिन्स अब्दुलअझिझ ने दी| सौदी की इस निविदा पर अमरिका के साथ ही चीन, रशिया, दक्षिण कोरिया और फ्रेंच कंपनी से प्रतिसाद प्राप्त हो सकता है, यह दावा सौदी के माध्यम कर रहे है| ट्रम्प प्रशासन ने सौदी को परमाणु केंद्र का निर्माण करने के लिए विशेष सहायता देने का ऐलान किया है| लेकिन, अमरिकी सिनेट ने इसपर कडा विरोध जताया है|

प्रिन्स अब्दुलअझिझ यह सौदी के राजा सलमान के पुत्र और क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के भाई है| पिछले वर्ष क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने ईरान और पश्‍चिमी देशों में हुए परमाणु समझौते पर आलोचना की थी| परमाणु हथियारों का निर्माण करने में ईरान कामयाब होता है तो सौदी भी परमाणु हथियारों का निर्माण करेगा’, यह ऐलान क्राउन प्रिन्स मोहम्मद ने किया था| ऐसी स्थिति में दो दिन पहले ही सौदी के ईंधन विभाग का जिम्मा स्वीकारने पर प्रिन्स अब्दुलअझिझ ने किए इस वक्तव्य की गंभीरता बढी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.