राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करके येमन की संघर्ष में सौदी के साथ सहयोग कायम रखा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – अमरिकी कांग्रेस और विरोधकों की आलोचना की परवाह किए बिना राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने येमन के हौथी बागियों के विरोध में संघर्ष कर रहे सौदी अरब की सहायता करने का निर्णय किया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने यह सहायता करने के लिए नकाराधिकार का इस्तेमाल किया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने स्वीकारी इस भूमिका का सौदी एवं अरब देशों ने स्वागत किया है, वही हौथी बागियोंका समर्थन कर रहे ईरान ने ट्रम्प के इस निर्णय पर आलोचना की है|

पिछले चार वर्षों से सौदी अरब, संयुक्त अरब अमिरात एवं मित्रदेशों ने येमन की लोकनियुक्त सरकार पलटनेवाले हौथी बागियों के विरोध में संघर्ष शुरू किया है| सौदीने येमन में शुरू किए इस संघर्ष पर अमरिका में आलोचना हो रही है| लेकिन, पिछले वर्ष तुर्की में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या होने पर अमरिका से सौदी के विरोध में और भी आक्रामक भूमिका अपनाई जा रही है| खशोगी की हत्या के लिए सौदी जिम्मेदार है, यह आरोप रखकर अमरिकी कांग्रेस ने येमन में वांशिक संघर्ष करवा रहे सौदी को अमरिका किसी भी प्रकार की लष्करी सहायता ना करे, यह मांग रखी थी|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, सौदी अरब की सहायता, हौथी, लष्करी सहायता, येमन, सौदी, अमरिका, यूएई

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सौदी के लिए मंजूर की हुई लष्करी सहायता पर भी अमरिकी कांग्रेस और सिनेट ने आपत्ति जताई थी| इस बारे में अमरिकी कांग्रेस और सिनेट में खास प्रस्ताव पारित किया गया था| अमरिका से सौदी के लिए किसी भी प्रकार से लष्करी सहायता की आपुर्ति ना हो, यह भूमिका अमरिकी कांग्रेस ने अपनाई थी| कांग्रेस ने २४७-१७५ और सिनेट ने ५४-४६ मतों से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनका सौदी को लष्करी सहायता देने का प्रस्ताव ठुकराया था|

लेकिन, बुधवार के दिन राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिकी कांग्रेस और सिनेट के इस निर्णय के विरोध में नकाराधिकार का इस्तेमाल किया| ‘सौदी अरब को लष्करी सहायता ना करने का यह प्रस्ताव गैरजरूरी एवं राष्ट्राध्यक्ष को संविधान ने बहाल किया अधिकार कम करने की खतरनाक कोशिश है| वर्तमान एवं भविष्य का ध्यान करें तो यह प्रस्ताव यानी अमरिकी जनता और साहसी सैनिकों की सुरक्षा के लिए खतरा है’, यह टिपणी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने नकाराधिकार का इस्तेमाल करते समय की|

येमन में अल कायदा, ‘आईएस’ एवं आतंकी संगठनों के विरोध में कार्रवाई में अमरिका के प्रत्यक्ष सहभाग के अलावा अन्य किसी भी प्रकार से अमरिका येमन के संघर्ष में शामिल नही है, यह राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पहले ही स्पष्ट किया था| अमरिका सौदी को दे रही लष्करी सहायता काफी कम होने का दावा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किया है|

इस दौरान, सौदी ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया है| ‘संयुक्त अरब अमिराती’ (यूएई) ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके इस नकाराधिकार का स्वागत किया है| यह एक समय को ध्यान में रखकर उचित और नीति से अनुरूप निर्णय है, ऐसा ‘यूएई’ ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.