ईरान पर हमलें किए तो सौदी का पूरा विनाश होगा – हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्ला की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबैरूत – ‘ईरान के साथ युद्ध करने का जुआ ना खेलें| इस जुए में सौदी अरब ही बरबाद होगा| आपका महल और अर्थव्यवस्था दोनों कांच के है| ईरान के साथ हुए युद्ध में यह दोनों तबाह हो जाएंगे| नई हवाई सुरक्षा यंत्रणा सौदी की सुरक्षा नही कर सकेगी| सौदी और यूएई को इन हमलों से बचना है तो उन्हें पहले येमन में शुरू संघर्ष बंद करना होगा’, यह इशारा हिजबुल्लाह का प्रमुख हसन नसरल्ला ने दिया है| लगातार तिसरे दिन ईरान और ईरान से जुडे गुट ने सौदी को धमकाया है|

लेबनान के हिजबुल्लाह इन आतंकी संगठन का प्रमुख हसन नसरल्ला ने एक समाचार चैनल को दिए मुलाकात में सौदी एवं संयुक्त अरब अमिराती को धमकाया है| ‘ईरान पर हमला करना यानी जुआ है और सौदी यह जुआं ना खेलें| क्यों की इस जुए में सौदी ही मिट जाएगा’, यह कहकर हिजबुल्लाह के प्रमुख ने पिछले सप्ताह में सौदी के ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों की याद दिलाई|

‘ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों से सौदी की ईंधन निर्यात पर बडा असर हुआ है| सौदी के अराम्को कंपनी की ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों से ईड़ान से जुडे गुटों की ताकद स्पष्ट हुई है| इस वजह से खुद का घर और अर्थव्यवस्था कांच की रखनेवाले ईरान पर हमला करके और खतरे को आमंत्रित ना करें’, यह इशारा नसरल्ला ने दिया है| वही सौदी में तैनात हुई नई हवाई सुरक्षा यंत्रणा भी ईरान से जुडे गुटों के ड्रोन एवं मिसाइलों के हमलों से सौदी की रक्षा करना मुमकिन नही होगा, यह दावा नसरल्ला ने किया|

‘सौदी की नई और महंगी हवाई सुरक्षा यंत्रणा नाकाम साबित हुई| सौदी एवं यूएई’ को अपने ईंधन परियोजनाओं की सुरक्षा की गारंटी चाहिये तो इन दोनों अरब देशों को येमन की जनता के विरोध में शुरू किया युद्ध छोडना होगा’, यह कहकर हिजबुल्लाह के प्रमुख ने येमन में ईरान से जुडे हौथी बागियों के विरोध में संघर्ष करना बंद करने के लिए धमकाया है| यह हमलें बंद नही हुए तो अगले दौर में सौदी और यूएई पर और भी भीषण हमलें होंगे, यह संकेत भी नसरल्ला ने इसके जरिए दिए है|

इससे पहले ईरान ने भी सौदी पर इसी प्रकार से आलोचना की थी| सौदी अरब ने युद्ध नही किया है| अमरिका के बल पर सौदी अरब युद्ध जीत नही सकेगा, ऐसा ईरान के नेता और लष्करी अधिकारी लगातार कह रहे है| अब हिजबुल्लाह के प्रमुख ने भी इसी भाषा में सौदी अरब और यूएई को धमकाया है| ईरान से जुडी चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह की धमकी भी बिल्कुल ईरान की भाषा में ही जारी हुई है और इस वजह से सौदी पर ए हमलें होने की संभावना बढती दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.