सौदी ने किया पहले परमाणु प्रकल्प का ऐलान – सौदी और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग की हुई बैठक

वियना – अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग के सहयोग से जल्द ही पहले परमाणु प्रकल्प का निर्माण करने का ऐलान सौदी के ऊर्जा मंत्री प्रिन्स अब्दुलअझिझ बिन सलमान ने किया। हमारा परमाणु प्रकल्प सौदी की ऊर्जा ज़रूरते पूरा करने लिए है और इसका इस्तेमाल शांति के कारणों के लिए करने की बात प्रिन्स अब्दुलअझिझ ने स्पष्ट की। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष राफेल ग्रॉसी से चर्चा करने के बाद सौदी ने यह ऐलान किया। इस्रायल से सहयोग स्थापित करने के लिए अमरीका सौदी को परमाणु कार्यक्रम में सहायता कर रही है। इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू भी इसके लिए तैयार होने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में परमाणु ऊर्जा आयोग ने सौदी को प्रदान की हुई मंजूरी ध्यान आकर्षित करती है।

सौदी के ऊर्जा मंत्री प्रिन्स अब्दुलअझिझ ने अपने वियना दौरे के बीच में परमाणु ऊर्जा आयोग के मुख्यालय पहुंचकर ग्रॉसी से चर्चा की। सौदी को अपने परमाणु प्रकल्प का निर्माण करना है। लेकिन, साथ ही परमाणु ऊर्जा आयोग की सहायता से सौदी में रेडियोटिव और परमाणु आपदा का सामना करने के लिए एवं इसपर जवाब देने के लिए स्वतंत्र यंत्रणा भी खड़ी करनी है, ऐसे ऐलान प्रिन्स अब्दुलअझिझ ने किया। ईड़ान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सौदीसमेत इस्रायल और यूरोपिय देश चिंता जता रहे हैं। ईरान परमाणु बम प्राप्त करता हैं तो सौदी भी परमाणु हथियार हासिल करने से हिचकिचाएगा नहीं, ऐसी चेतावनी सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने दी थी। इस पृष्ठभूमि पर सौदी ने परमाणु ऊर्जा आयोग के साथ किए परमाणु सहयोग को देखा जा रहा है।

ईंधन की निर्भरता कम करने के लिए सौदी ने कुछ साल पहले ही परमाणु ऊर्जा का निर्माण करने का निर्णय किया था। इसके लिए सौदी ने मित्र और सहयोगी देशों से सहयोग की मांग की थी। ईंधन से समृद्ध एवं ईंधन उत्पादक देशों की संगठन ‘ओपेक’ पर नियंत्रण रखने वाले सौदी के इस ऐलान की पश्चिमी देशों ने आलोचना की थी। इसके बाद पिछले वर्ष अगस्त महीने में सौदी ने चीन के सहयोग से परमाणु प्रकल्प का निर्माण करने की गतिविधियां तीव्र की थी। इसके बाद सौदी और चीन का यह सहयोग तोड़ने के लिए बायडेन प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

इस्रायल से सहयोग करने के लिए अमरीका परमाणु एवं सैन्य सहायता प्रदान करें, ऐसी सौदी की मांग है। बायडेन प्रशासन ने सौदी की यह मांग मंजूर करने का दावा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सौदी ने परमाणु प्रकल्प स्थापित करने का किया ऐलान अहमियत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.