सौदी के साथ सहयोग स्थापित करने के लिए इस्रायल की कोशिश शुरू – इस्रायली उद्यमियों का शिष्टमंड़ल सौदी पहुँचा

जेरूसलम – ‘अन्य अरब देशों की तरह सौदी अरब के साथ भी सहयोग स्थापित हो सकता है और वह इस्रायल के हित में रहेगा। इसके लिए इस्रायल कोशिश कर रहा है’, ऐसा ऐलान इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड ने किया। इस्रायल, सौदी और इजिप्ट के बीच सनाफिर और तिराहन द्वीप के हस्तांतरण के मामले की डील होगी, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। साथ ही इस्रायली उद्यमियों का बड़ा शिष्टमंड़ल सौदी अरब के खास दौरे पर है। इस पृष्ठभूमि पर इस्रायली विदेशमंत्री ने यह ऐलान किया।

पिछले दस दिनों में खाड़ी की गतिविधियाँ तेज़ हुई हैं। पिछले हफ्ते इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ और सौदी के उप-रक्षामंत्री प्रिन्स खालिद बिन सलमान एक की समय पर अमरीका में मौजूद थे। इस्रायल और सौदी के यह दोनों नेता कुछ ही समय के फरक से पेंटॅगॉन पहुँचे थे। इसके अलावा वॉशिंग्टन के एक ही होटल में इस्रायल और सौदी के नेताओं के रहने की व्यवस्था की गयी थी, ऐसा अमरिकी माध्यमों का कहना था। इसके बाद इस्रायल और सौदी के बीच अमरीका मध्यस्थता कर रही है, ऐसी खबरें भी सामने आयी थीं।

इजिप्ट के सिनाई प्रांत के दक्षिणी ओर और रेड सी के मुख के पास स्थित सनाफिर और तिरान द्वीपों के हस्तांतरण को लेकर इस्रायल, इजिप्ट और सौदी में चर्चा हो सकती है, ऐसी खबर अमरिकी वृत्तसंस्था ने दी थी। इजिप्ट की सरकार सनाफिर और तिरान द्वीप सौदी को लौटा रही है। यह द्वीप इस्रायल के एलियट बंदरगाह के समुद्री रास्ते में है। इस वजह से इस्रायल को साथ लेकर अमरीका सौदी और इजिप्ट के साथ बातचीत कर रही है, ऐसा अमरिकी समाचार चैनल्स का कहना था। इसके लिए अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी सौदी पहुँचे हैं, यह खबर प्रसिद्ध हुई थी।

बीते दस दिनों से अंतरराष्ट्रीय माध्यमों में प्रसिद्ध हो रही खबरों पर इस्रायल ने बयान नहीं किया था। इस्रायल के आर्मी रेडियो से बोलते समय विदेशमंत्री लैपिड ने सार्वजनिक स्तर पर सौदी अरब के साथ सहयोग स्थापित हो सकता है, ऐसा कहा था। साथ ही इसके लिए इस्रायल अब अमरीका और अन्य अरब देशों की सहायता से कोशिश कर रहा है, यह भी इस्रायली विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया। इस्रायल और सौदी में सहयोग स्थापित होने के लिए काफी समय लग सकता है, यह दावा लैपिड ने किया।

इस्रायल के विदेशमंत्री सौदी के साथ संभावित सहयोग करने पर बोल रहे हैं, तभी इस्रायली उद्यमियों का शिष्टमंड़ल सौदी पहुँचा है। इस शिष्टमंड़ल के लिए सौदी द्वारा विशेष वीजा प्रदान करने का दावा किया जा रहा है। इस्रायल में सौदी का निवेश लाने के लिए यह शिष्टमंड़ल कोशिश करेगा, ऐसा इस्रायली वृत्तसंस्था ने कहा। साथ ही इस्रायल और सौदी के नेताओं की गुप्त चर्चा होने की खबरें भी इसी दौरान सामने आ रही हैं। इस्रायली रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ एवं गुप्तचर यंत्रणा मोसाद के पूर्व प्रमुख योसी कोहेन और तामिर पार्दो ने सौदी का दौरा करने की खबर इस्रायली वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध की।

इसी बीच, इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने के लिए सौदी भी तैयार होने का बयान क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने किया था। साथ ही इस्रायल सौदी का शत्रुदेश ना होने की बात कहकर क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने ईरान को चेतावनी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.