ताइवान की नौसेना में स्वदेशी पनडुब्बी दाखिल – चीन ने जताया गुस्सा

ताइपे – राष्ट्राध्यक्ष त्साई इंग-वेन की अध्यक्षता में देश की स्वदेशी निर्माण की पहली उन्नत पनडुब्बी ताइवान की नौसेना में दाखिल हुई। डीजल-इलेक्ट्रिक प्रौद्योगिकी पर आधारित बनी यह पनडुब्बी नवीनतम होने का दावा ताइवान के माध्यम कर रहे हैं। ताइवान को अपना सार्वभौम क्षेत्र बता रहे चीन को ताइवान ने स्वदेशी निर्माण के पनडुब्बी से लैस होना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हुआ है। इसी वजह से ताइवान की यह पनडुब्बी इस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा होने की आलोचना चीन ने की है। 

ताइवान की नौसेनाताइवान की नौसेना में अब तक अमरीका और नेदरलैण्डस्‌ से खरीदी दो-दो डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का समावेश किया गया है। युद्धपोत, विध्वंसक और एम्फिबियस युद्धपोतों के साथ इन पनडुब्बियों की तैनाती ताइवान की समुद्री सुरक्षा के लिए पर्याप्त थी। लेकिन, पिछले कुछ सालों से चीन की नौसेना ने ताइवान की खाड़ी अपनी आक्रामक गतिविधियों की तीव्रता बढ़ाई है। चीन के गश्तीपोत, विध्वंसक ताइवान की खाड़ी में घुसपैठ कर रहे हैं दस दिन पहले चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने अपने बेड़े के साथ ताइवान की खाड़ी के करीब से सफर किया था। इस बेड़े में चीन के पनडुब्बियों का भी समावेश होने का दावा किया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में, ‘हाय-कून’ नामक स्वदेशी निर्माण की पनडुब्बी का नौसेना में किया गया समावेश ताइवान के समुद्री सामर्थ्य में बढ़ोतरी करना साबित होगा, यह ऐलान राष्ट्राध्यक्षा त्साई इंग-वेन ने किया। करीबन १.४ अरब डॉलर का खर्च इस पनडुब्बी के निर्माण पर हुआ है। कुल १० पनडुब्बियों का दल तैयार करने का ऐलान ताइवान ने किया है और ‘हाय-कून’ का समावेश इस कोशिस में हुई पहली बड़ी घटना होने का दावा ताइवान के माध्यम कर रहे हैं। साथ ही इस पनडुब्बी के जलावतरण के समय पर पश्चिमी देशों के मेहमान भी मौजूद होने की जानकारी सामने आयी है। इस वजह से ही चीन अधिक बेचैन होने का दावा किया जा रहा है।

चीन के बेड़े में अधिक पनडुब्बियां मौजूद हैं। पिछले कुछ दिनों से चीन के इन पनडुब्बियों ने ताइवान की खाड़ी, साउथ चाइना सी एवं पश्चिमी पैसिफिक महासागर क्षेत्र में गश्त शुरू करने की खबरें सामने आयी थी। इनमें से एक पनडुब्बी संदिग्ध विस्फोट होने से डुबने के दावे भी सोशल मीडिया पर किए गए थे। लेकिन, चीन ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.