चीन और रशिया से सहयोग के मुद्दे पर खाड़ी के मित्रदेशों को अमरीका ने दी चेतावनी

वॉशिंग्टन – खाड़ी के मित्रदेशों ने चीन और रशिया के साथ रक्षा सहयोग स्थापित किया तो अमरीका के साथ संबंध बिगड़ेंगे। खाड़ी के मित्रदेशों पर अमरीका का सहयोग खोने का अवसर भी आ सकता है, ऐसी चेतावनी अमरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन के उप मंत्री कॉलिन के. ने दी। साथ ही उन्होंने ईरान से मित्रता रखने वाले देशों के साथ कैसे सहयोग स्थापित हो सकता है, यह सवाल भी खाड़ी देशों से किया। सीधे ज़िक्र किया ना हो, फिर भी इस्रायल, सौदी अरब, यूएई को सामने रखकर पेंटॅगॉन के वरिष्ठ अधिकारी ने यह इशारा दिया है।

बायडेन प्रशासन की नीति अमरीका के मित्रदेशों में अविश्वास निर्माण कर रही है। अमरीका खाड़ी के अपने मित्र एवं सहयोगी देश खो रही है, ऐसी आलोचना जोर पकड़ रही है। अमरीका के रिपब्लिकन पार्टी के साथ ही बायडेन की डेमोक्रैटिक पार्टी में भी विरोधी स्वर आलापे जा रहे है। बायडेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान से बातचीत शुरू करने के बाद इस्रायल, सौदी अरब, यूएई समेत अन्य खाड़ी देशों की नाराज़गी बढ़ रही है। इसका असर कुछ ही दिन पहले दिखाई दिया था।

रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमतों में बडा उछाल आया। इसके बाद बायडेन ने सौदी और यूएई के नेताओं से ईंधन उत्पादन बढ़ाने की मांग करने के लिए फोन किए थे। लेकिन, दोनों देशों के नेताओं ने बायडेन के फोन को अनदेखा करने की खबर सामने आयी थी। साथ ही सौदी, यूएई ने रशिया के साथ नज़दिकियां बढाने लगे हैं। खाड़ी के मित्रदेशों की इस भूमिका के लिए बायडेन प्रशासन की गलत नीति ज़िम्मेदार होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन, बायडेन प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया और खाड़ी देश ही इसके लिए ज़िम्मेदार होने का जवाबी आरोप लगाया है।

बहरीन में कुछ दिन पहले आयोजित ‘मनाना डायलॉग’ में बोलते समय पेंटॅगॉन के उपमंत्री कॉलिन ने यह आरोप लगाया। खाडी देशों के चीन और रशिया से बढ़ रहे रक्षा सहयोग की वजह से अमरीका के रक्षा संबंधी हितों को खतरा निर्माण हो रहा है। आनेवाले समय में खाड़ी देशों के सामने अमरीका का सहयोग खोने का पल आ सकता है, यह इशारा भी कॉलिन ने दिया। साथ ही चीन और रशिया खाड़ी देशों को सुरक्षा मुहैया नहीं कर सकते, यह धमकी भी वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

चीन और रशिया, दोनों ईरान के साथ मित्रता के संबंध हैं। रशिया ने यूक्रेन युद्ध में ईरान से ड्रोन्स खरीदे हैं। ऐसे में चीन और रशिया क्या ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों की सुरक्षा के लिए आगे बढेंगे, यह सवाल कॉलिन ने किया। पेंटॅगॉन के वरिष्ठ अधिकारी ने खाड़ी देशों का नाम नहीं लिया लेकिन, बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए चीन से सहायता ले रहे इस्रायल से सौदी, यूएई इन खाड़ी मित्रदेशों तक पेंटॅगॉन के इशारे का दायरा होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.