डोन्बास क्षेत्र के बाखमत शहर पर कब्ज़ा करने के लिए आगे बढ़ीं रशियन सेनाएँ – रशिया द्वारा युक्रेन मुहिम के लिए नये कमांडर की घोषणा

मॉस्को – डोन्बास क्षेत्र के अहम शहरों में से एक होनेवाले बाखमत पर कब्ज़ा करने रशियन सेनाएँ तेज़ी से आगे बढ़ रहीं हैं। इन शहरों के पास के तीन अहम स्थानों पर रशियन सेना ने कब्ज़ा प्राप्त किया है। बाखमत और नज़दीकी इलाक़े में तीव्र संघर्ष जारी होने की बात युक्रेन की यंत्रणाओं ने मान्य की होकर, राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने भी उसकी पुष्टि की। इसी बीच, रशिया ने युक्रेन में नयी लष्करी मुहिम छेड़ने के लिए जनरल सर्जेर्इ सुरोव्हिकिन की बतौर नये प्रमुख कमांडर नियुक्ति की है। चेचेन तथा सिरिया में मुहिमों का अनुभव होनेवाले जनरल सुरोव्हिकिन को रशियन सेना में ‘जनरल आर्मागेडन’ के नाम से पहचाना जाता है।

बाखमतखार्किव्ह, लिमन तथा खेर्सन में मिली सामरिक सफलता के बाद युक्रेनी हुक़ूमत अधिक आक्रमक होती दिखायी दे रही थी। रशिया से चर्वा के मार्ग बंद करने की घोषणा, नाटो के पास रशिया पर हमले को लेकर की माँग और क्रिमिआ ब्रिज पर करवाया घातपात इन घटनाओं से युक्रेन की यह बढ़ती आक्रामकता दिखायी दी थी। युक्रेन इस प्रकार चरमसीमा की भूमिका अपना रहा है, ऐसे में रशिया कुछ हद तक पिछड़ रहा होने का चित्र पश्‍चिमी माध्यमों ने खड़ा किया था। रशिया के कुछ माध्यम, सोशल मीडिया तथा विश्‍लेषकों के बयानों में से रशिया के पिछड़ने की बात की पुष्टि हुई थी।

इस पृष्ठभूमि पर झॅपोरिझिआ में हुए क्षेपणास्त्रहमलें, बाखमत के पास आगे बढ़ रही सेना और नये कमांडर की नियुक्ति ये घटनाएँ यही संकेत देनेवालीं साबित हो रहीं हैं कि रशिया इस मुहिम की पुनर्रचना कर रहा है। झॅपोरिझिआ प्रांत को हालाँकि रशिया ने खुद में विलिन करा लिया है, उसका कुछ भाग अभी भी युक्रेन के नियंत्रण में है। उसमें झॅपोरिझिआ शहर का समावेश है। रविवार को रशिया ने इस शहर पर लगभग २० से अधिक क्षेपणास्त्रे दागे। उनमें क्रूझ क्षेपणास्त्रों समेत ‘एस-३००’ यंत्रणा के क्षेपणास्त्रों का समावेश है। इस हमले के लिए रशिया ने लड़ाक़ू विमानों का इस्तेमाल किया बताया जाता है। हमले में बड़ी जीवितहानि हुई होने की जानकारी युक्रेन ने दी है।

बाखमतदूसरी ओर रशिया ने डोन्बास का हिस्सा होनेवाले डोनेत्स्क प्रांत के बाखमत शहर की दिशा में आगे बढ़ने में क़ामयाबी हासिल की है। ६ और ७ अक्तूबर इन दो दिनों में रशियन सेनाओं ने बाखमत के पास के तीन अहम स्थानों पर कब्ज़ा किया है। बाखमत शहर पर कब्ज़ा हासिल करने के लिए तीव्र संघर्ष की शुरुआत हुई होकर, युक्रेनी टुकड़ियों के लिए शहर का बचाव करना मुश्किल हो रहा है, यह बात सामने आ रही है। युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने इस बात की पुष्टि की होकर, तीव्र लड़ाई शुरू है ऐसा बताया। बाखमत शहर, डोनेत्स्क और राजधानी किव को जोड़नेवाले महामार्ग का हिस्सा होने के कारण महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

इसी बीच, शनिवार को रशिया ने युक्रेन की विशेष मुहिम के लिए नये अधिकारी की बतौर कमांडर नियुक्ति की होने का ऐलान किया। जनरल सर्जेर्इ सुरोव्हिकिन ऐसा इस अधिकारी का नाम होकर, उनके पास फिलहाल रशिया के ‘एरोस्पेस फोर्सेस’ का प्रमुख पद है। युक्रेन मुहिम के दौरान उन्होंने दक्षिणी युक्रेन तथा लुहान्स्क प्रांत की गतिविधियों का नेतृत्त्व किया था। उससे पहले उन्होंने सिरिया में चली रशियन लष्करी मुहिम में अहम भूमिका निभाई थी। अलेप्पो शहर पर कब्ज़ा करने के लिए उन्होंने किये प्रदर्शन के कारण राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने उन्हें ‘हिरो ऑफ रशिया’ यह सम्मान प्रदान किया था। पिछले ही हफ़्ते पुतिन ने चेचेन नेता रमझान कादिरोव्ह को भी सेना में पदोन्नति दी होने की बात सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.