युद्ध रोकने के लिए पोप फ्रान्सिस का रशिया-युक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से आवाहन

वैटिकन सिटी – युक्रेन में हो रहीं हिंसा और मृत्यु का चक्र रोक दें, ऐसा आवाहन ख्रिस्तधर्मियों के सर्वोच्च धर्मगुरू सम्माननीय पोप फ्रान्सिस ने बड़ी संवेदना के साथ रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से किया है। साथ ही, युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदोमीर झेलेन्स्की भी शांति स्थापित करने के लिए पेश किए प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करें, ऐसी माँग पोप फ्रान्सिस ने की। अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय मानवी आपदा साबित होनेवाले इस भयंकर युद्ध को रोकने के लिए सभी राजनीतिक विकल्पों को परखें, यह आवाहन भी पोप फ्रान्सिस ने किया है।

पोप फ्रान्सिसयुक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पोप फ्रान्सिस ने इस युद्ध को रोकने के लिए आवाहन किया था। लेकिन, इस समय पहली बार उन्होंने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की को सीधे संबोधित किया है। हिंसा और मृत्यु का कोहराम मचानेवाला चक्र रोकने के लिए और शांति के लिए दिए जा रहें प्रस्तावों को गंभीरता से देखें, यह आवाहन दोनों नेताओं से करके, पोप फ्रान्सिस ने मानवता के लिए बर्दाश्‍त से बाहर, इन शब्दों में युक्रेन युद्ध का वर्णन किया। इस घाव से हुए ज़ख्म कम होने के बजाय अधिक बढ़ रहे है, ऐसा कहकर पोप फ्रान्सिस ने इसपर तीव्र चिंता जताई।

पोप फ्रान्सिसयुक्रेन युद्ध परमाणु युद्ध मे तबदील हो सकता है, ऐसीं चेतावनी दी जा रही हैं। इसपर ध्यान आकर्षित करके पोप फ्रान्सिस ने फिर से, मानवता के सामने परमाणु युद्ध का अविवेकी खतरा खड़ा हुआ है, इसका अहसास कराया। इस युद्ध में और क्या होना है? और कितना खून बहने के बाद यह युद्ध बंद होगा? ऐसें सवाल पोप फ्रान्सिस ने किए हैं। यह सब रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय ने सभी राजनयिक विकल्पों का इस्तेमाल करना होगा, यह आवाहन भी पोप फ्रान्सिस ने इस दौरान किया।

पोप फ्रान्सिस ने पहले भी, युक्रेन युद्ध रोककर शांति स्थापित करने की माँग की थी। साथ ही, युक्रेन युद्ध के लिए, नाटो ने रशिया के दरवाज़े पर दी हुई दस्तक ज़िम्मेदार है, यह आरोप भी पोप फ्रान्सिस ने लगाया था। उसीके साथ, युक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही एक देश के राष्ट्रप्रमुख ने हमें ऐसी जानकारी प्रदान थी कि यह युद्ध शुरू होगा, ऐसा भी पोप फ्रान्सिस ने कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.