इस्रायल के समुद्री क्षेत्र में ईंधन वायु के नए भंड़ार की हुई खोज – ब्रिटीश-ग्रीक कंपनी का ऐलान

लंदन – इस्रायल की समुद्री सीमा के ‘हर्मिस’ क्षेत्र में ईंधन वायु के नए बड़े भंड़ार की खोज का ऐलान ‘एनर्जियन’ नामक ब्रिटीश-ग्रीक कंपनी ने किया। हर्मिस क्षेत्र में कम से कम ७ से १५ अरब क्युबिक मीटर ईंधन वायु का भंड़ार मौजूद होने की बात इस कंपनी ने कही है। इस वजह से हर्मिस के पड़ोस के पोसायडन और ऑर्फेयूस क्षेत्र के ईंधन भंड़ार के खनन का खतरा कम हुआ, यह दावा एनर्जियन कंपनी ने किया है।

इस्रायल और लेबनान के विवाद का कारण बन रहे कारिश ईंधन क्षेत्र के आग्नेय दिशा में हर्मिस ईंधन क्षेत्र है। इस क्षेत्र के ईंधन वायु के खनन के लिए इस्रायल ने ब्रिटीश-ग्रीक कंपनी ‘एनर्जियन’ को अधिकार बहाल किए थे। इसी कंपनी को कारिश क्षेत्र के खनन का ज़िम्मा दिया गया है। कारिश के विवाद पर इस्रायल और लेबनान की सरकारों ने बातचीत के बाद हर्मिस क्षेत्र के ईंधन वायु की खोज शुरू हुई थी।

दो दिन पहले एनर्जियन की ‘स्टेना आईसमैक्स’ नामक ड्रिलिंग यानी खनन करनेवाले जहाज ने शुरू किए मुहिम की वजह से हर्मिस क्षेत्र में ईंधन वायु का बड़ा भंड़ार मौजूद होने की बात स्पष्ट हुई। कम से कम ७ से १५ अरब क्युबिक मीटर ईंधन वायु इस क्षेत्र से प्राप्त हो सकता है, ऐसा एनर्जियन कंपनी का कहना है। इस कंपनी ने यह जानकारी तेल अवीव और लंदन शेअर बाज़ार में साझा की है। इस क्षेत्र में खनन शुरू होने के बाद इस भंड़ार की मात्रा बढ़ने की संभावना भी इस कंपनी ने जतायी है।

हर्मिस क्षेत्र के पास पोसायडन और ऑर्फेयूस क्षेत्र में भी ईंधन भंड़ारों की खोज शुरू हुई थी। इसी बीच एनर्जियन कंपनी हर्मिस और इस्रायल के तटीय क्षेत्र के ब्लॉक २३ के हर्क्युलिस क्षेत्र में भी ईंधन भंड़ारों की खोज कर रही है। हर्मिस के ईंधन वायु भंड़ार की खोज के बाद इस कंपनी का स्टेना आईसमैक्स जहाज ब्लॉक १२ यानी ऑलंपस क्षेत्र की ओर रवाना हुआ है। इस क्षेत्र के झियस इलाके में कम से कम १० से १२ अरब क्युबिक मीटर ईंधन वायु का भंड़ार होने का दावा किया जा रहा है।

इसी बीच, यह पूरा ईंधन हमारे क्षेत्र में है, ऐसा इस्रायल का कहना है। लेकिन, ईंधन संकट का सामना कर रहा लेबनान इस पर अपना अधिकार जता रहा है। हिज़बुल्लाह ने तो इस क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के लिए इस्रायल पर हमले करने की बयानबाजी शुरू की है। इसकी वजह से यहां पर किसी भी क्षण संघर्ष छिड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.