यूक्रेन संघर्ष की पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिए सेना के विस्तार के आदेश – सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाकर १५ लाख की जाएगी

मास्को – रशिया द्वारा यूक्रेन पर नया हमला होने की संभावना अधिक बढ़ी है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशियन रक्षाबलों का विस्तार करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार रशियन रक्षाबलों में सैनिकों की संख्या बढ़ाकर १५ लाख की जाएगी। फिलहाल रशियन रक्षाबलों में सैनिकों की संख्या १० लाख है। साल २०२६ तक यह विस्तार पूरा होगा, यह जानकारी रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू ने प्रदान की। साथ ही फिनलैण्ड की सीमा के करीब दो नए मिलिटरी डिस्ट्रिक्ट स्थापित किए जाएंगे और स्वतंत्र ‘आर्मी कोर’ भी गठित करने का ऐलान शोईगू ने किया।

रशिया द्वारा यूक्रेन के खिलाफ ‘स्प्रिंग ऑफेन्सिव’ चलाने की गतिविधियां जारी होने के दावे पिछले कुछ दिनों से सामने आए हैं। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने पिछले कुछ दिनों में लिए हुए निर्णय रशिया को वॉर इकॉनॉमी की ओर पहुँचाने वाले हैं, ऐसा भी यूक्रेन और पश्चिमी माध्यम कह रहे हैं। इसके पीछे यूक्रेन युद्ध लंबा चलाने की योजना हो सकती है, ऐसा इशारा ओलेक्सी रेझ्नीकोव ने दिया था।

पिछले महीने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने नई सैन्य भरती के अलावा हथियार निर्माण गतिमान करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ दिन पहले यूक्रेन के सैन्य अभियान का ज़िम्मा देश के रक्षाबलप्रमुख को सौंपने का ऐलान भी किया गया था। इसके बाद अब रक्षाबलों में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का निर्णय ध्यान आकर्षित कर रहा है।

रशियन हुकूमत ने पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन संघर्ष यूक्रेन की सरकार या सेना के खिलाफ नहीं बल्कि नाटो के खिलाफ लड़ाई होने का बयान बार-बार किया है। साथ ही करीबी समय में रशिया अपने हमलों का दायरा अधिक बढ़ाएगी और इसमें ‘टैक्टिकल न्युक्लियर वेपन्स’ का समावेश हो सकता है, ऐसी चेतावनी भी दी गई है।

इस पृष्ठभूमि पर अमरीका एवं नेदरलैण्डस्‌‍ ने यूक्रेन को पैट्रियॉट मिसाइल यंत्रणा प्रदान करने का ऐलान किया है। रशिया की नई तैयारी की पृष्ठभूमि पर यूक्रेन और पश्चिमी गुट ने भी गतिविधियां शुरू की हैं और हाल ही में अमरीका के उच्चस्तरीय शिष्टमंड़ल ने यूक्रेन का दौरा भी किया था।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.