रशियन हैकर्स के यूक्रैन समेत ‘एनानिमस’ की वेबसाईट पर सायबर हमले

russia-ukraine-website-cyberattacks-2मास्को/किव – रशिया ने पिछले हफ्ते यूक्रैन पर किए हमलों की गूंज सायबर क्षेत्र में भी सुनाई दी है| वैश्विक स्तर के हैकर्स के सबसे बड़े ‘एनानिमस’ नामक गुट ने कुछ दिन पहले रशिया के खिलाफ सायबर युद्ध का ऐलान किया था| इसके बाद रशियन चैनल्स, इलेक्ट्रिक वाहन एवं अंतरिक्ष संगठन के नेटवर्क पर सायबर हमले होने की जानकारी सामने आयी थी| इन सायबर हमलों पर रशियन हैकर्स ने प्रत्युत्तर दिया है और ‘एनानिमस’ की वेबसाईट के अलावा यूक्रैन की अहम वेबसाईटस् पर सायबर हमले किए गए हैं|

‘किलनेट’ नामक रशियन हैकर्स के गुट ने ‘एनानिमस’ की मुख्य वेबसाईट पर हमला किया है| इन सायबर हमलों की वजह से ‘एनानिमस’ की वेबसाईट पर ‘एरर ५००’ का संदेश दिख रहा है और बुधवार रात तक वेबसाईट फिर से शुरू नहीं हुई थी, ऐसा कहा जा रहा है| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की एवं यूक्रैन के दक्षिणपंथी विचारधारा वाले ‘राईट सेक्टर’ गुट की वेबसाईटस् पर भी सायबर हमले होने का दावा ‘किलनेट’ नामक रशियन हैकर्स के गुट ने किया है|

russia-ukraine-website-cyberattacks-1यूक्रैन और रशिया के बीच निर्माण हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर पिछले दो महीनों में यूक्रैन पर यह तीसरा सायबर हमला है| इससे पहले जनवरी में यूक्रैन की विभिन्न बैंकों के अलावा सरकारी वेबसाईटस् पर बड़ी संख्या में सायबर हमले किए गए थे| लेकिन, इसके पीछे रशिया का हाथ होने की बात सामने नहीं आयी थी| इसके बाद रशिया यूक्रैन युद्ध शुरू होने के बावजूद रशियन गुटों ने सायबर हमले किए| कुछ दिन पहले यूक्रैन की सहायता कर रहे कुछ यूरोपिय गुट एवं अफसरों की वेबसाईटस् को भी लक्ष्य किया गया था|

यूक्रैन ने अपने नागरिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैकर्स को रशिया पर सायबर हमले करने के लिए शामिल होने का आवाहन किया था| इसको बड़ा रिस्पान्स मिलने का दावा यूक्रैन ने किया है और ‘एनानिमस’ का समावेश इसी का हिस्सा होने की बात कही जाती है| इससे पहले रशिया ने वर्ष २०१५, २०१६ और २०१७ में यूक्रैन पर बड़े सायबर हमले करके वहां की ऊर्जा यंत्रणा, बैंकिंग एवं सरकारी नेटवर्कस् को कमज़ोर कर दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.