ईरान-रशिया पर पश्चिमियों ने लगाए प्रतिबंध नियमों का भंग करनेवाले हैं – रशियन विदेश मंत्री की आलोचना

मॉस्को – ‘पश्चिमी देशों ने रशिया और ईरान पर लगाए प्रतिबंध, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन साबित होते हैं। क्योंकि ये प्रतिबंध ठेंठ रशिया और ईरान की जनता को लक्ष्य करते हैं। इन प्रतिबंधों के संदर्भ में रशिया और ईरान की भूमिका एक समान है’, ऐसी आलोचना रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह ने की। अमरीका और मित्र देशों ने रशिया पर नए प्रतिबंध लगाने के बाद रशिया से यह प्रतिक्रिया आई है।

ईरान-रशिया पर पश्चिमियों ने लगाए प्रतिबंध नियमों का भंग करनेवाले हैं - रशियन विदेश मंत्री की आलोचनाईरान के विदेश मंत्री हुसेन आमिरअब्दोल्लाहियान ने रशिया का दौरा करके विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह से मुलाकात की। अमरीका और युरोप के देश, ईरान के साथ परमाणु समझौते के मामले में आखरी पड़ाव पर पहुँचे हैं। किसी भी पल यह समझौता संपन्न होगा, ऐसा दावा किया जाता है। लेकिन इस परमाणु समझौते में सहभागी देश होनेवाले रशिया पर, अमरीका और युरोपीय देशों ने पिछले 20 दिनों में कठोर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

युक्रेन पर हमले के मामले में अमरीका और मित्र देशों ने लगाए ये प्रतिबंध परमाणु समझौते के लिए मारक साबित होंगे, ऐसी चेतावनी रशिया ने कुछ दिन पहले दी थी। उसके बाद ईरान ने भी इस परमाणु समझौते के संदर्भ में अड़ियल भूमिका अपनाई थी। वहीं, रशिया खुद पर लगाए प्रतिबंधों का मुद्दा ईरान के साथ होने जा रहे परमाणु समझौते से ना जोड़ें, ऐसा अमरीका ने जताया था।

ऐसी परिस्थिति में, मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्री ने रशिया का दौरा किया है। संबंधित परमाणु समझौते के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम की सहायता करने के लिए रशिया पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध नहीं होंगे, इसकी गारंटी अमरीका और मित्र देश दे दें, ऐसी माँग रशिया ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.