पूर्व यूक्रैन का बड़ा क्षेत्र अलग करने की कोशिश मे है रशिया – अमरिकी अधिकारी की चेतावनी

वॉशिंग्टन/किव – इस महीने के अन्त में रशिया पूर्व यूक्रैन के डोनेस्क और लुहान्स्क इन दो प्रांतों में जनमतसंग्रह का जायज़ा लेगा और इस क्षेत्र को यूक्रैन से अलग करेगा’, ऐसी चेतावनी वरिष्ठ अमरिकी अधिकारी मिशेल कारपेंटर ने दी| यूक्रैन के खेरसॉन शहर को स्वतंत्र प्रजातंत्र घोषित करके, वहाँ पर स्वतंत्र चुनाव कराने का रशिया का इरादा हैं, यह दावा भी कारपेंटर ने किया| इसी बीच एज़ोव के संघर्ष के आड़े यूक्रैन की सेना ने मंगलवार को रशियन सैनिकों पर हमलें करने का आरोप रशिया ने लगाया|

रशियन सेना ने यूक्रैन के पूर्वीय क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा करने का दावा किया जा रहा है| वहाँ के डोनेस्क और लुहान्स्क क्षेत्र में स्थानीय विद्रोहियों की सहायता से रशियन सेना ने यूक्रैन के सैनिकों को भगाया था| साथ ही, वहाँ पर स्थानीय विद्रोहियों की प्रशासन व्यवस्था शुरू करने की खबरें भी जारी हुई थीं| लेकिन, अमरिकी वरिष्ठ अधिकारी ने डोनेस्क और लुहान्स्क संबंधित बड़ा ऐलान किया|

मई महीने के अन्त में रशिया इन दोनों प्रांतों में जनमतसंग्रह आयोजित करेगा, ऐसा दावा ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्युरिटी ऍण्ड को-ऑपरेशन इन यूरोप’ संगठन में मौजूद अमरिकी दूत मिशेल कारपेंटर ने किया| डोनेस्क और लुहान्स्क इन दोनों प्रांतों को रशिया में शामिल कराने के लिए इस जनमतसंग्रह का इस्तेमाल करने की यह कोशिश है, ऐसा कारपेंटर का कहना है| इसके लिए मारिओपोल शहर में यूक्रैन की सेना के मोर्चे को तोड़ने के लिए रशिया जोरदार हमलें करेगा, ऐसी संभावना कारपेंटर ने जतायी|

रशिया यहीं पर रुकेगा नहीं और यूक्रैन के दक्षिणी ओर के खेरसॉन शहर को रशिया स्वतंत्र प्रजातंत्र का दर्जा बहाल करेगा| इसके लिए खेरसॉन में चुनाव आयोजित करने की दिशा में रशिया की गतिविधियॉं शुरू हैं, ऐसा कारपेंटर का कहना है| अमरिकी अधिकारी ने इससे संबंधित सबूत देना टाल दिया| इसी बीच, रशिया ने कब्ज़ा किए कुछ क्षेत्र में अपनी राष्ट्रीय करेंसी रुबल का इस्तेमाल शुरू किया हैं, यह दावा यूक्रैन की सरकार कर रही है|

अमरीका और यूक्रैन लगा रहें आरोपों के मुद्दे पर रशिया ने बयान नहीं किया है| लेकिन, कुछ दिन पहले एझोव में घोषित किए युद्धविराम का फ़ायदा उठाकर यूक्रैन की सेना रशियन सैनिकों को लक्ष्य कर रही है, यह आरोप रशिया ने लगाया  है| एझोव के कुछ हिस्सों में तोंपों से हमलें होने की खबर रशियन समाचार चैनल ने दी है| साथ ही, यूक्रैन के इस संघर्ष की पृष्ठभूमि पर करीबन दस लाख यूक्रैनी जनता ने रशिया में आश्रय लिया है| इनमें करीबन दो लाख बच्चों का समावेश होने की जानकारी रशियन रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की|

इसी बीच, यूक्रैन पर हमलें कर रहे रशिया पर यूरोपिय महासंघ ने नए प्रतिबंधों का ऐलान किया| रशियन बैंक और ईंधन की निर्यात को इन प्रतिबंधों के ज़रिये लक्ष्य किया, ऐसा यूरोपिय महासंघ का कहना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.