रशिया युरोपीय देशों के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा – युरोपीय महासंघ की घोषणा

ब्रुसेल्स – युक्रेन पर किए हमले के बाद रशियन हुकूमत पर प्रतिबंध लगानेवाले पश्चिमी देशों ने उसकी धार अधिक तीव्र करने के संकेत दिए हैं। रशिया इसके आगे युरोपीय देशों के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा, ऐसी घोषणा युरोपीय संघ ने की है। उसी समय, रशिया के सरकारी न्यूज़ चैनल्स के प्रसारण पर भी पाबंदी लगाई गई है। युक्रेन हमले के लिए रशिया की सहायता करनेवाले बेलारूस पर भी नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

रशिया ने युक्रेन पर हमला करने के बाद पश्चिमी देशों ने एक के बाद एक प्रतिबंधों का ऐलान करना शुरू किया था। शुरुआती दौर में रशियन बैंक्स और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के निकटवर्तियों को लक्ष्य किया गया। लेकिन उसके बाद प्रतिबंधों की व्याप्ति बढ़ना शुरू हुआ होकर, रशिया के अन्य क्षेत्र तथा व्यवहारों को भी लक्ष्य किया जा रहा है। रविवार को युरोपियन कमिशन की प्रमुख उर्सुला व्हॉन डेर लेयेन ने की घोषणा इसी का भाग साबित होती है।

‘रशिया के सभी विमानों के लिए युरोपीय महासंघ के सदस्य देशों की हवाई सीमा बंद की जा रही है। इसमें रशियन उद्यमियों के प्राइवेट विमानों का भी समावेश है। रशियन हुकूमत की प्रचार यंत्रणा का भाग होनेवाले चैनलों के प्रसारण पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। रशिया टुडे तथा स्पुटनिक इन दोनों समेत उनसे संबंधित उपक्रमों का प्रसारण रोक दिया जा रहा है। इसके आगे यह चैनल रशियन राष्ट्राध्यक्ष से जारी झूठी जानकारी का प्रचार नहीं कर सकेंगे’, ऐसे शब्दों में व्हॉन डेर लेयेन ने रशिया पर नए प्रतिबंध घोषित किए। रशिया की सहायता करनेवाले बेलारूस की हुकूमत पर भी नए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, ऐसी घोषणा युरोपीय महासंघ की प्रमुख ने की।

रशिया पर प्रतिबंध लगाते समय ही महासंघ ने युक्रेन की सहायता के लिए भी बड़े फैसले किए हैं। युरोपीय संघ ने ‘युरोपियन पीस फॅसिलिटी’ यह स्वतंत्र उपक्रम स्थापन किया है। इसके माध्यम से युक्रेन के लिए शस्त्र सहायता तथा लष्करी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करा दी जाने वाली है। इसके लिए लगभग साढ़ेपाँच अरब युरो इतनी निधि का प्रावधान किया जानेवाला है। उसी समय, युक्रेन से युरोप में आनेवाले शरणार्थियों को अगले तीन साल विशेष प्रक्रिया के तहत आश्रय दिया जानेवाला है। महासंघ के सदस्य होनेवाली सभी देशों के लिए युक्रेनियन शरणार्थियों को आश्रय देना बंधनकारक होनेवाला है।

युरोप में लगाए इन प्रतिबंधों को रशिया ने प्रत्युत्तर दिया होकर, युरोपीय कंपनियाँ और विमानों पर भी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाई है। उसी समय, युरोपीय देशों में होनेवाले रशियन नागरिकों को वापस लाने की भी तैयारी शुरू की गई है। रशियन यंत्रणाओं द्वारा इस संदर्भ में निवेदन जारी किया गया है। युरोप में स्थित रशियन नागरिकों को, उस उस देश में स्थित रशियन दूतावास से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, ऐसा बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.