अमरीका, युरोप और जापान द्वारा रशिया पर प्रतिबंधों की घोषणा

वॉशिंग्टन/ब्रुसेल्स – रशिया ने दो नए देशों को दी मान्यता के बाद पश्चिमी देशों समेत जापान ने सख़्त प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमरीका ने रशिया के दो प्रमुख बैंकों समेत उनके सहयोगी उपक्रम तथा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के तीन निकटवर्तियों पर प्रतिबंधों का ऐलान किया है। उसी समय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कर्ज़ हासिल करने के लिए रशिया पर रोक लगाने की गतिविधियाँ शुरू की हैं।

युरोपिय महासंघ ने रशियन संसद के ३५० संसद सदस्यों पर प्रतिबंध थोपने की घोषणा की है। प्रतिबंधों की सूची में २७ रशियन उद्योजक और कंपनियों का समावेश है, ऐसा भी कहा गया है। जापान ने रशियन डेब्ट बाँड्स के व्यवहारों पर पाबंदी घोषित की है। उसी समय कुछ रशियन उद्योजकों की मालमत्ता फ्रीज की गई होकर, उन पर प्रवेश बंदी भी लागू की गई है, ऐसा जापान सरकार ने कहा। अमरीका और युरोप ने, आनेवाले समय में रशिया के विरोध में अधिक आक्रामक प्रतिबंध घोषित किए जाएँगे, ऐसे संकेत भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.