ताइवान की खाड़ी में अमरिकी विध्वंसक का गश्त लगाना उकसाने वाला – चीनी सेना का इशारा

वॉशिंग्टन/बीजिंग – अमरीका की ‘सेवन्थ फ्लीट’ की विध्वंसक ने दो दिन पहले ही ताइवान की खाड़ी मे गश्त लगाई| यह नियमित कार्यवाही का भाग होने का बयान अमरिकी नौसेना ने किया है| लेकिन, चीन के ‘ईस्टर्न थिएटर कमांड’ ने अमरिकी नौसेना की यह हरकत चीन को उकसाने वाली होने का इशारा दिया| रशिया ने जैसे यूक्रैन पर हमला किया, उसी को दोहराते हुए चीन अब ताइवान पर कब्ज़ा करने के लिए सैन्य कार्यवाही करेगा, यह इशारा जापान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में दिया था| इस पृष्ठभूमि पर ताइवान की खाड़ी में जारी इन गतिविधियों की गंभीरता बहुत बढ़ी है|

अमरिकी विध्वंसकजापान के योकोसूका बंदरगाह में तैनात अमरीका के ‘सेवन्थ फ्लीट’ की ‘यूएसएस राल्फ जॉन्सन’ नामक विध्वंसक ने शनिवार के दिन ताइवान की खाड़ी से यात्रा की| अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के नियमों के सम्मान को ठेंस पहुँचाए बिना यह गश्त पूरी की गई, ऐसा अमरिकी नौसेना ने कहा था| मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर अमरीका वचनबद्ध है और इसके तहत यह कार्यवाही करने की बात अमरीका के सेवन्थ फ्लीट के प्रवक्ता लेफ्टनंट निकोलस लिंगो ने स्पष्ट की|

अब तक ताइवान की खाड़ी से अमरीका के विमानवाहक युद्धपोत, विध्वंसक एवं हवाई क्षेत्र से लड़ाकू विमानों ने गश्त पूरी कर ली है| ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने अमरीका की इस कार्यवाही में कुछ विशेष ना होने का बयान किया था| तो, चीन के विदेश मंत्रालय ने हर बार ताइवान की खाड़ी में अमरीका के गश्त लगाने पर आपत्ति दर्ज़ की है| पिपल्स लिबरेशन आर्मी के ‘ईस्टर्न थिएटर कमांड’ ने अमरीका की इस गश्त को ’उकसाने वाली’ बताया था|

चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने अमरिकी विध्वंसक की गश्त पर तंज कसा है| अमरीका विश्‍व के दोनों ओर संघर्ष करा रही है, यह आरोप चीन के मुखपत्र ने लगाया| ‘फिलहाल यूक्रैन-रशिया संघर्ष तीव्र हो रहा है| ऐसी स्थिति में अमरिकी सेना विश्‍व की दूसरी ओर अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन करके यूरोप और एशिया में एक ही समय पर संघर्ष शुरू करने की कोशिश कर रही है| इसके ज़रिये अमरीका ताइवान में आज़ादी की मॉंग करने वाले गुटों को गलत संदेश दे रही है’, यह आरोप ग्लोबल टाईम्स ने सैन्य विश्‍लेषकों के दाखिले से लगाया|

साथ ही अमरीका के कुछ चरमपंथी राजनीतिक यूक्रैन के संघर्ष का लाभ उठाकर ताइवान के मुद्दे पर नया संकट निर्माण कर रहे हैं, साथ ही, ताइवान के अलगाववादी गुटों को ताकतवर बना रहे हैं, यह आरोप चीनी मुखपत्र ने लगाया| ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंधन वेन के साथ स्वतंत्र ताइवान का समर्थन कर रहे ताइवान में स्थित लोकतांत्रिक गुटों को चीन अलगाववादी कह रहा है|

यूक्रैन पर हुई रशिया की कार्यवाही के बाद चीन भी ताइवान पर हमला कर सकता है, ऐसी संभावना जताई जा रही है| अमरीका के जनप्रतिनिधी एवं सैन्य विश्‍लेषक इससे संबंधित इशारे दे रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने अमरीका के सामने अतिरिक्त सैन्य सहायता की मॉंग की थी|

पिछले साल अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ऐलान किया था कि, चीन के हमलों से अमरीका ताइवान की रक्षा करेगी| लेकिन, इस पर चीन से तीव्र बयान आने के बाद अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने अमरीका की भूमिका रखी थी| चीन ने ताइवान पर हमला करने के बाद अमरीका ताइवान को सैन्य सहायता प्रदान करेगी, ऐसा कहकर चीन के खिलाफ सरेआम संघर्ष में ना उतरने के संकेत भी बायडेन प्रशासन ने दिए थे|

अमरीका ने यही भूमिका यूक्रैन, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया को लेकर भी अपनाई है| फिलहाल जारी यूक्रैन-रशिया संघर्ष के बाद सावधान हुए जापान ने अमरीका को अपनी भूमिका स्पष्ट करने का आवाहन किया है| ताइवान की सुरक्षा को लेकर अमरीका दूविधापूर्ण नीति त्याग दे और चीन के हमलों से अमरीका ताइवान की सुरक्षा करेगी, यह ऐलान करे, ऐसी मॉंग जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो ऐबे ने कुछ घंटे पहले ही की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.