रशिया-इस्रायल का विवाद अधिक बिगड़ा

मास्को – यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदोमीर झेलेन्स्की ज्यूधर्मी होने की वजह से उन्हें इस्रायल की सहानुभूती प्राप्त हो रही है, तो फिर हिटलर भी ज्यूधर्मी था, ऐसा रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने कहा था| इस्रायल ने यूक्रैन को सैनिकी सहायता प्रदान करने का निर्णय किया था| इसके बाद रशिया का यह बयान प्राप्त हुआ है| रशियन विदेशमंत्री के बयान से ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं कि ज्यूधर्मियों ने ही ज्यूधर्मियों का नरसंहार किया था| इसके लिए वे मॉंफी मॉंगें, ऐसी मॉंग इस्रायल की सरकार ने की थी| लेकिन, रशिया के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर किए बयान की वजह से यह विवाद बिगड़ता दिख रहा है|

israel-russia-conflictयूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की की नाज़ी हुकूमत की इस्रायल सहायता कर रहा है, ऐसा आरोप रशिया ने लगाया है| साथ ही, इस्रायल के नेता इतिहास से मुँह फेर रहे  हैं, ऐसी आलोचना रशिया के विदेश मंत्रालय ने की है| इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड ने, रशियन विदेशमंत्री लैव्हरोव्ह के बयान को आलोचना-पात्र बताया था| इसपर रशिया का यह बयान आया है| साथ ही, ‘झेलेन्स्की ज्यूवंशी हैं, इसलिए यूक्रैन नाज़ी विचारधारा के हाथ नहीं गया हैं, ऐसा पुख्ता कहा नहीं जा सकता’, ऐसी आलोचना भी रशियन विदेश मंत्रालय ने की|

फ़रवरी महीने के अन्त में रशिया ने यूक्रैन पर हमलें शुरू किए| इसके बाद अमरीका और युरोपीय देशों ने रशिया विरोधी भूमिका अपनाकर सख्त प्रतिबंध लगाए थे| साथ ही, यूक्रैन को हथियारों से सज्जित करने की गतिविधियॉं भी शुरू की थीं| अमरीका और युरोपीय देशों के मित्रदेश इस्रायल ने यूक्रैन युद्ध की आलोचना की थी| लेकिन, रशिया का सहयोग बरकरार रखने के लिए उसका विरोध करना इस्रायल ने टाल दिया था| साथ ही, अमरीका और युरोपीय देशों की मॉंग के बाद भी इस्रायल ने यूक्रैन को हथियारों से सज्जित नहीं करेंगे, यह ऐलान किया था|

लेकिन, पिछले दस दिनों में इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की नीति में बदलाव होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं| यूक्रैन में रशिया युद्ध अपराध कर रहा है, यह आरोप भी इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड ने पिछले हफ्ते लगाया था| इसके बाद अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने यूक्रैन को हथियारों से सज्जित करने के लिए आयोजित की मित्रदेशों की बैठक में इस्रायल के प्रतिनिधि मौजूद रहने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी| इस्रायल यूक्रैन के लिए सैनिकी सहायता रवाना करेगा, ऐसीं खबरें इस्रायली माध्यमों ने दी थीं|

इसके अलावा यूक्रैन युद्ध की वजह से ईंधन संकट का सामना कर रहें युरोपीय देशों को ईंधन की आपूर्ति करने के लिए भी इस्रायली यंत्रणाओं ने पहल करने का दावा किया जा रहा था| इस्रायल और तुर्की, इराक के कुर्दिस्तान प्रांत की पाइपलाइन के ज़रिये यूरोप को ईंधन प्रदान करने की तैयारी में हैं, ऐसा ईरानी माध्यमों का कहना है| इस्रायल की इन गतिविधियों को रोकने के लिए ईरान ने पिछले महीने से कुर्दिस्तान में संबंधित ईंधन प्रकल्प और कारोबारी के घर को रॉकेट दागकर लक्ष्य किया था|

इस पृष्ठभूमि पर रशिया इस्रायल की तीखीं आलोचना कर रहा है| यूक्रैन पर हुआ रशिया का हमला यानी इस देश को नाज़ी विचारधारा के कब्ज़े से छुड़ाने के लिए हो रही कोशिश है, ऐसा रशिया ने कहा है| इस्रायल द्वारा इसका किया जा रहा विरोध यानी इतिहास से मुँह फेरने जैसा है, यह रशिया के विदेश मंत्रालय ने किया बयान, इस्रायली सरकार की नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.