अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने सौदी को निराश किया – सौदी शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिन्स तुर्की

रियाध – ‘सौदी अरब की स्थिरता और सुरक्षा के लिए बना खतरा बढ़ रहा है और इस स्थिति में अमरीका से सहयोग की उम्मीद थी| लेकिन, बायडेन प्रशासन ने सौदी को बड़ा निराश किया’, ऐसी तीखी आलोचना सौदी शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिन्स तुर्की ने की| साथ ही, अपने चुनावी प्रचार में किए ऐलान के अनुसार बायडेन अब सौदी को बायकॉट करने की कोशिश में होने का गंभीर आरोप प्रिन्स तुर्की ने लगाया|

सौदी अरब की गुप्तचर यंत्रणा के पूर्व प्रमुख एवं अमरीका और ब्रिटेन में सौदी के राजदूत रहें प्रिन्स तुर्की अल फैज़ल ने अरब समाचार चैनल को साक्षात्कार दिया| इस दौरान उन्होंने अमरीका की कड़ी आलोचना की| रशिया-यूक्रैन का जारी युद्ध और इन गतिविधियों में सौदी के स्थान और खतरे पर प्रिन्स तुर्की अरब समाचार चैनल से बात कर रहे थे| ईरान और ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों से, सौदी की सुरक्षा के लिए बने खतरे की हुई बढ़ोतरी पर प्रिन्स तुर्की ने अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को ज़िम्मेदार बताया| 

us-biden-saudi-prince-turkeyअमरीका की बागड़ोर संभालने के साथ ही, बायडेन ने १२ फ़रवरी, २०२१ को आतंकी संगठनों की सूचि से हौथी विद्रोहियों को हटाया था, इस ओर भी प्रिन्स तुर्की ने ध्यान आकर्षित किया| ‘सौदी के विरोध मे ईरान हौथियों को हथियारों की भांती इस्तेमाल कर रहा है और सिर्फ सौदी ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और स्थिरता को खतरा निर्माण कर रहा है| ऐसे दौर में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने हौथियों को आतंकी संगठनों की सूचि से हटाकर इस संगठन को बल प्रदान किया| इसके अलावा इसी निर्णय के कारण हौथी विद्रोहियों के सौदी और यूएई पर हो रहें हमलें अधिक तीव्र हुए’, ऐसा आरोप प्रिन्स तुर्की ने लगाया|

इसके बाद अमरीका और सौदी की पुरानी मित्रता पर बोलते हुए प्रिन्स तुर्की ने, बायडेन प्रशासन की भूमिका इस रणनीतिक मित्रता को नुकसान पहुँचा रही हैं, यह आरोप भी लगाया| ‘अमरीका और सौदी के संबंधों में पहले भी उतार-चढ़ाव हुए थे| लेकिन, बायडेन ने अमरीका की बागड़ोर संभालने के साथ ही दोनों देशों के संबंध काफी बिगड़े हैं’, ऐसी आलोचना प्रिन्स तुर्की ने की| इस तनाव से भरें संबंधों का ज़िक्र करते हुए सौदी शाही परिवार के इन वरिष्ठ सदस्य ने बायडेन ने चुनावी प्रचार में किए ऐलान का हवाला दिया|

साल २०२० के चुनावी प्रचार के दौरान बायडेन ने सौदी की सख्त शब्दों में आलोचना की थी और सौदी को बहिष्कृत करने का ऐलान भी किया था| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष होने के बाद बायडेन ने अपने बयान को सच्चाई में उतारने की कोशिश की, यह दावा प्रिन्स तुर्की ने किया|

सबसे पहले बायडेन ने येमन के हौथी विद्रोहियों के खिलाफ जारी कार्रवाई से अमरीका को पीछे हटने के लिए मज़बूर किया| इसके बाद सौदी के दौरे पर होते हुए बायडेन ने क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करने से इन्कार किया और आगे भी उनसे मुलाकात ना करने का ऐलान किया था, इसपर भी प्रिन्स तुर्की ने ध्यान आकर्षित किया| इस वजह से हमारें करीबी मित्रदेश ने ही हमारा विश्‍वासघात किया है, ऐसा सौदी सोच रहा है, ऐसी आलोचना प्रिन्स तुर्की ने की|

इसी बीच, सौदी और यूएई के नेता, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के फोन से दूर रह रहे हैं| इसके लिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की नीति ज़िम्मेदार है, यह आरोप हो रहा है| बायडेन की अविचारी और गलत नीति के कारण टोरंटो से टोकियो तक सभी लोग बाधित हुए हैं| अमरीका के मित्रदेशों को खोने में और उन्हें दूर करने में बायडेन विशेषज्ञ बने हैं, ऐसी तीखी आलोचना खाड़ी के विश्‍लेषकों ने की थी| ऐसी स्थिति में यूक्रैन युद्ध की वजह से ईंधन की कीमतों में देखे गये उछाल पर काबू करने के लिए अमरीका का बायडेन प्रशासन, अरब देशों की नाराज़गी दूर करने की कोशिश कर रहा हैं, ऐसे दावे अमरिकी माध्यमों ने किए थे| लेकिन उनकी नाराज़गी दूर करने के लिए बायडेन प्रशासन द्वारा जारी कोशिशें सफल नहीं होंगी, यह साफ़ साफ़ दिखाई देने लगा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.