रशिया ईंधन का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है – फ्रान्स का आरोप

पैरिस/मास्को – युरोप को हो रही ईंधन की आपूर्ति का इस्तेमाल रशिया युद्ध के हथियार की तरह कर रहा है, ऐसा आरोप फ्रान्स ने लगाया है। मंगलवार को रशियन कंपनी गाझप्रोम ने युरोपीय देशों की ईंधन सप्लाई कम करने के बाद फ्रान्स ने यह आरोप लगाया है। फ्रान्स ‘एनर्जी वॉर’ का आरोप लगा रहा है, वहीं, हंगरी ने आगाह करते हुए यह कहा है कि करिबी समय में पश्चिमी युरोप की ऊर्जा यंत्रणा पूरी तरह से टूट सकती है। वैश्विक विचारधारा युरोपियन नागरिकों को ठंड़ के मौसम में गरमाहट नहीं दे सकती, ऐसी फटकार भी हंगरी के विदेशमंत्री ने लगाई।

रशिया ने पिछले महीने से युरोपीय देशों को हो रही ईंधनवायु की सप्लाई कम की थी। युरोप को सप्लाई करनेवाली मुख्य ईंधन पाइपलाइन ‘नॉर्ड स्ट्रीम १’ से हो रहीं ईंधन सप्लाई ६० प्रतिशत कम की गई है। अब इससे लगभग २० प्रतिशत सप्लाई हो रही है, ऐसा कहा जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर मंगलवार को रशियन ईंधन कंपनी गाझप्रोम ने इसमें भी कटौती करने की जानकारी सामने आयी है। इसपर फ्रान्स का तीव्र बयान प्राप्त हुआ है।

‘रशिया खुलेआम ईंधन का युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। युरोपीय देशों को अधिक खराब स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। रशिया युरोपीय देशों की ईंधन सप्लाई पूरी तरह से बंद कर सकती हैं’, ऐसी चेतावनी फ्रान्स की ऊर्जामंत्री ऐग्नेस पैनिअर-रुनाशेर ने दी। बुधवार ३१ अगस्त से शुक्रवार २ सितंबर के दौरान नॉर्ड स्ट्रीम से होनेवाली ईंधन सप्लाई पुरी तरह से बंद  रखने का ऐलान रशिया ने पहले ही किया हैं। इस वजह से युरोप का ईंधन संकट अधिक भीषण होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

हंगरी के विदेशमंत्री पीटर सिझार्तो ने इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया। उचित विकल्प मौजूद ना होने के बावजूद रशिया के ईंधन से इन्कार करने की युरोप की नीति युरोपीय देशों की पूरी व्यवस्था को नुकसान पहुँचा सकती है, ऐसी चेतावनी सिझार्तो ने दी। पश्चिमी युरोपीय देश कर रहें विभिन्न बयानों पर ध्यान आकर्षित करके, ऐसें बयान ठंड़ के मौसम में उपयोगी साबित नहीं होंगे, इसका एहसास हंगरी के मंत्री ने कराया।

इसी बीच, युरोपीय नेताओं ने अगर ईंधन की कीमत पर मर्यादा लाने के लिए कदम उठाएँ नहीं, तो अगले दशक तक युरोपियन जनता को कड़े और भीषण ठंड़ के मौसम का सामना करना होगा, ऐसी चेतावनी बेल्जियम के ऊर्जा मंत्री टिन वैन डर स्ट्रैटन ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.