रशिया चीन का सबसे बड़ा ईंधन निर्यातक देश

मास्को – साल २०२२ में चीन ने सौदी अरब से ८ करोड़ ७४ लाख टन से भी ज्यादा कच्चे तेल की खरीद की थी। इस वजह से सौदी ही चीन का सबसे बड़ा ईंधन निर्यातक देश था। लेकिन, पिछले साल से वैश्विक गणित बदला है और रशिया ने सौदी का स्थान प्राप्त किया हैं। साल २०२३ के पहले दो महीनों में ही रशिया ही चीन का सबसे बड़ा ईंधन निर्यातक देश बना हैं। चीन के सरकारी यंत्रणा ने यह जानकारी साझा की।

साल २०२२ के पहले दो महीनों में चीन ने सौदी से १ करोड़ ३९ लाख टन ईंधन खरीद किया था। लेकिन, यूक्रेन युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने लगाए प्रतिबंधों के बाद रशिया ने किफायती कीमत पर ईंधन बिक्री शुरू की। ईंधन के सबसे बड़े ग्राहक चीन और भारत ने रशिया से भारी मात्रा में ईंधन खरीद करने का दावा किया जा रहा है। चीन ने इस वर्ष के पहले दो महीनों में ही १ करोड़ ५७ लाख टन ईंधन खरीदा है। इस साल भी रशियन ईंधन की खरीद चीन इसी गति से जारी रखेगा, ऐसा दावा किया जा रहा है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.