रशिया को कमज़ोर करने के लिए यूक्रैन युद्ध लंबे समय तक चलाने की नाटो की साज़िश – तुर्की के विदेशमंत्री का आरोप

अंकारा/मास्को – ‘नाटो के कुछ सदस्य देशों को यूक्रैन युद्ध लंबे समय तक चलाना हैं| यूक्रैन युद्ध कई वर्षों तक शुरू रहा तो इसका इस्तेमाल रशिया को कमज़ोर करने के लिए हो सकता है| इन देशों को यूक्रैन की स्थिति की परवाह नहीं’, यह आरोप तुर्की के विदेशमंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने लगाया| कुछ दिन पहले ही अमरीका और नाटो यूक्रैन को आर्थिक एवं सैन्य सहायता प्रदान करके इस युद्ध को दस वर्षों तक चलाने का प्रावधान कर रहे हैं, यह आरोप चीनी मुखपत्र ने लगाया था| इस पृष्ठभूमि पर नाटो का ही सदस्य देश होनेवाले तुर्की के मंत्री ने लगाया यह आरोप ध्यान आकर्षित कर रहा है|

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने गुरूवार के दिन यूक्रैन को १.३ अरब डॉलर्स की सहायता देने का ऐलान किया| इनमें से ८० करोड़ डॉलर्स रक्षा सहायता होगी और ५० करोड़ डॉलर्स आर्थिक सहायता है| अमरीका ने पिछले १५ दिनों में यूक्रैन को भारी मात्रा में हथियारों की सहायता करने का का यह दूसरा अवसर हैं| अमरीका के साथ ही जर्मनी ने यूक्रैन को एक अरब यूरो से भी ज्यादा रक्षा सहायता प्रदान करने का ऐलान किया हैं| इन दो नाटो सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रैन युद्ध लंबे समय तक शुरू रखने को लेकर बयान किए हैं| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने भी इसी मुद्दे पर लगातार दावे किए हैं|

यूक्रैन का युद्ध काफी लंबा चल सकता हैं, ऐसा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा था| किसी भी स्थिति में रशिया को जितने नहीं देना हैं, इसपर पश्‍चिमी देशों की सहमति हुई हैं| रशिया विरोधी संघर्ष जारी रखने के लिए पश्‍चिमी देश यूक्रैन को अधिक से अधिक समय तक हथियारों की आपूर्ति करते रहेंगे’, यह इशारा जर्मन चान्सलर ओलाफ शोल्झ ने दिया| इसी बीच यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने यह दावा किया था कि, यूक्रैन अगले १० साल भी रशिया के विरोध में जंग लड़ सकता हैं|

ऐसी पृष्ठभूमि पर नाटो के सदस्य देश तुर्की के विदेशमंत्री ने यूक्रैन युद्ध को लेकर दिया इशारा अहम है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष एवं वरिष्ठ मंत्री ने भी अमरीका के साथ नाटो देशों को यूक्रैन का रशिया के विरोध में इस्तेमाल करना हैं, इसपर ध्यान आकर्षित किया था| इसी के साथ रशिया के इस युद्ध में स्पष्ट उद्देश्य हैं और यह प्राप्त होने पर रशिया युद्ध से बाहर होगी, यह बयान रशियन नेतृत्व ने किया हैं| कुछ विश्‍लेषकों ने यूक्रैन के रूप में दूसरा अफ़गानिस्तान तैयार करने की साज़िश होने के दावे किए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.