अमरीका-यूरोप को अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग करने से इन्कार करके रशिया ने दिया प्रतिबंधों का प्रत्युत्तर

us-europe-space-russia-1मास्को/वॉशिंग्टन/लंदन – रशिया-यूक्रैन युद्ध के मुद्दे पर पश्‍चिमी देशों पर लगाए गए प्रतिबंधों का रशिया ने भी प्रत्युत्तर दिया है| अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रमुख देशों में से एक रशिया ने अमरीका और ब्रिटेन को इस क्षेत्र की तकनीक एवं सुविधा प्रदान ना करने का निर्णय किया है| इस वजह से अमरीका अब अपनी ‘झाडू’ पर बैठककर अंतरिक्ष जाएगी, ऐसी फटकार रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख दिमित्रि रोगोज़िन ने लगाई है| रोगोज़िन ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्थानक (आईएसएस) के मुद्दे पर अमरीका को तमाचा जड़ा था|

रशिया ने १० दिन पहले यूक्रैन पर किए हमले के बाद पश्‍चिमी देशों ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंध लगाए हैं| प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए रशियन अर्थव्यवस्था को लक्ष्य करने के अलावा रशिया की अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमता खत्म करने की कोशिश की जाएगी, यह इशारा भी अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दिया था| इस पर रशिया ने तीव्र बयान दर्ज़ किया था|

‘आईएसएस’ पर अमरीका रशिया से सहयोग नहीं करती है तो फिर अंतरिक्ष में मौजूद नाकाम उपग्रहों के कूड़े से ‘आईएसएस’ की सुरक्षा कौन करेगा? इसकी दुर्घटना से आईएसएस धरती पर गिरने की संभावना होगी| लेकिन, आईएसएस रशिया से टकरा नहीं सकता, वह अमरीका या यूरोप से टकराता है तो क्या करेंगे? इसका मुकाबला करने की अमरीका ने क्या तैयारी की है?’, यह सवाल रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख दिमित्रि रोगोज़िन ने किया था|

us-europe-space-russia-2इसके बाद अब रशिया ने अमरीका के उपग्रह प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल हो रहे ‘आरडी-१८०’ इंजनों की आपूर्ति रोकने का निर्णय किया है| अमरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा अंतरिक्ष में छोड़ रहे रॉकेट के पहले स्तर पर रशियन इंजन का इस्तेमाल होता है| अब तक रशिया ने अमरिकी संगठन को ऐसे १२२ इंजनों की आपूर्ति की है और इनमें से ९८ इंजन का अमरीका ने इस्तेमाल भी किया है|

रशिया ने अमरीका के इंजनों पर लगाए प्रतिबंधों के मुद्दे पर रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख दिमित्रि रोगोज़िन ने फटकार लगाई है| ‘पश्‍चिमी देश थोंप रहे प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि पर हम अमरीका को हमारे बेस्ट इंकम प्रदान नहीं कर सकते| अंतरिक्ष में पहुँचना हो तो अमरीका इसके आगे ‘झाडू’ पर बैठकर ही जाएगी| हम इस विषय में कुछ भी नहीं कर सकते’, यह इशारा रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख दिमित्रि रोगोज़िन ने दिया| अमरीका के बाद रशिया ने जर्मनी, ब्रिटेन एवं यूरोपिय महासंघ के सहयोग पर भी प्रतिबंध लगाए हैं|

जर्मनी के साथ जारी संयुक्त अंतरिक्ष प्रकल्प से रशिया पीछे हटी| इसके अलावा ब्रिटेन की ‘वनवेब’ कंपनी के उपग्रह इसके आगे प्रक्षेपित नहीं किए जाएँगे, यह ऐलान भी रशिया ने किया है| इसी बीच रशिया ने यूरोपियन स्पेस एजन्सी के साथ किया हुआ समझौता भी रद करने का ऐलान किया है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.