अमरीका रशिया को जीपीएस नकार सकती है – रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख का दावा

मॉस्को/वॉशिंग्टन – युक्रेन पर हमला करने वाले रशिया पर अमरीका और युरोपीय देशों ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इन देशों ने रशिया के साथ होने वाले सभी क्षेत्रों के सहयोग से किनारा करने का फ़ैसला किया है। इन प्रतिबंधों के अगले चरण के रूप में अमरीका रशिया को ‘जीपीएस सैटेलाइट नेवीगेशन’ के इस्तेमाल से दूर रखती है, ऐसा दावा रशिया की अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख दिमित्रि रोगोझिन ने किया। लेकिन यदि ऐसा हुआ भी, तो भी रशियन जनता ने डरने का कारण नहीं है। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में रशिया खुद की ग्लोनास सैटेलाइट नेवीगेशन यंत्रणा का इस्तेमाल करेगा, ऐसा रोगोझिन ने स्पष्ट किया।

अमरीका रशिया को जीपीएस नकार सकती है - रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख का दावाशुक्रवार को कझाकस्तान के बैकानूर प्रक्षेपण केंद्र से रशिया के ‘सोयूझ एमएस-२१’ यान ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। तीन रशियन एस्ट्रोनॉट्स को लेकर उड़ा हुआ यह अंतरिक्ष यान 3 घंटे बाद अन्तर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर दाखिल हुआ। रशिया-युक्रेन संघर्ष भड़कने के बाद पहली ही बार किसी देश के अंतरिक्ष यान ने अन्तर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की भेंट की। इससे पहले ही अन्तर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चार अमेरिकन, दो रशियन और जर्मन अंतरिक्ष यात्रियों का समावेश है।

रशिया-युक्रेन संघर्ष के कारण अमरीका और पश्चिमी देशों ने अपनाई भूमिका की गूंजे अंतरिक्ष क्षेत्र के सहयोग में भी सुनाई देंगी, ऐसी संभावना जताई जाती है। क्योंकि अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने यह चेतावनी दी थी कि रशिया की अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमता खत्म करने के भी प्रयास किए जाएंगे। उसके बाद अमरीका और युरोपीय देशों ने रशिया के साथ आगामी अंतरिक्ष सहयोग से किनारा किया था। अमरीका रशिया को जीपीएस नकार सकती है - रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख का दावाइस कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में फँसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर चिंता ज़ाहिर की जा रही है।

पिछले 3 हफ्तों से चल रहे संघर्ष का परिणाम अंतरिक्ष सहयोग पर नहीं होगा, ऐसे दावे अमरीका की नासा कर रही है। लेकिन राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दी चेतावनी बहुत ही गंभीर होने का दावा अमरीका के विश्लेषकों ने किया था। युरोपीय देशों ने भी विकल्प पर विचार शुरू किया होने की खबरें जारी हुई थी। वहीं, अंतरिक्ष प्रवास किए हुए पहले अंतरिक्ष यात्री युरी गॅगरीन का नाम ‘स्पेस फाऊंडेशन सेंसर्स’ ने हटा दिया है। गॅगरीन ये सोवियत रशियन अंतरिक्ष यात्री थे।

ऐसी परिस्थिति में, रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख दिमित्रि रोगोझिन ने संभाव्य खतरे को लेकर रशियन जनता को आगाह किया। आने वाले समय में अगर अमरीका ने रशिया की ‘जीपीएस’ सेवा खंडित की, तो डरने की हरगिज़ जरूरत नहीं है, ऐसा आश्वासन रोगोझिन ने दिया। प्रतिबंधों के दायरे में यह कार्रवाई उचित होने की बात अमरीका दुनिया के गले उतार सकती है। लेकिन रशियन जनता ‘ग्लोनास’ इस रशियन सैटेलाइट नेवीगेशन तंत्रज्ञान का इस्तेमाल करें, ऐसा सुझाव रोगोझिन ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.