अमरीका एवं यूरोप में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव – ५० लाख से अधिक पंछियों का कत्ल

वॉशिंग्टन/लंदन/पैरिस – विश्‍व कोरोना की महामारी से उभरने के संकेत मिलने के दौरान ही अब अमरीका और यूरोपिय देशों में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव होने से नुकसान हुआ है| अमरीका, ब्रिटेन और फ्रान्स में पिछले महीने से ‘बर्ड फ्लू’ का नया विस्फोट होता देखा गया है| अमरीका के साथ ब्रिटेन और फ्रान्स में पिछले कुछ दिनों में तकरीबन ५० लाख से अधिक पक्षियों का कत्ल करना पड़ा है| इनमें मुर्गियों के अलावा टर्की और बदकों का भी समावेश है| पिछले छह महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बर्ड फ्लू’ का यह तीसरा फैलाव है| पिछले साल यूरोपिय देशों के अलावा जापान, रशिया एवं इस्रायल को ‘बर्ड फ्लू’ ने काफी नुकसान पहुँचाया था|

bird-flu-us-europeपिछले साल सितंबर से दिसंबर के दौरान यूरोप के अलावा जापान, रशिया और इस्रायल में बर्ड फ्ल्यू का बड़ा फैलाव हुआ था| इस्रायल में फैली इसी महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने इशारा दिया था कि, यह महामारी बड़े वैश्‍विक महामारी में तब्दील हो सकती है| इस पृष्ठभूमि पर अमरीका और यूरोपिय देशों में इसका फैलाव ध्यान आकर्षित कर रहा है| अमरीका में फ़रवरी से ही ‘बर्ड फ्लू’ का संक्रमण शुरू हुआ है और वहां के आयोवा, मेरीलैण्ड, केंचुकी, डेलावेयर, विस्कॉन्सिन के अलावा कुल १३ राज्यों में इसका फैलाव होता देखा जा रहा है|

आयोवा में १० लाख से अधिक मुर्गियाँ एवं टर्की पक्षियों का कत्ल किया गया है| मेरीलैण्ड में पांच लाख से भी अधिक मूर्गियों को मारने की जानकारी सूत्रों ने साझा की| आयोवा राज्य अमरीका के ‘पोल्ट्री’ उत्पादन का शीर्ष राज्य होने से इसका नुकसान ‘पोल्ट्री’ उद्योग के लिए संवेदनशील माना जा रहा है| इससे पहले सन २०१५ में अमरीका में बर्ड फ्लू का काफी बड़ा संक्रमण हुआ था| इसके बाद इस संक्रमण का फैलाव दूसरी बड़ी महामारी है| सन २०१५ की महामारी के दौरान अमरीका में पांच करोड़ पक्षियों का कत्ल करना पड़ा था|

अमरीका के अलावा यूरोप के ब्रिटेन और फ्रान्स को भी ‘बर्ड फ्लू’ की महामारी ने नुकसान पहुँचाया है| फ्रान्स में नए साल में दूसरी बार ‘बर्ड फ्लू’ की महामारी फैली है| इससे पहले दक्षिण फ्रान्स में फैली महामारी में तकरीबन ४० लाख पक्षी और पशुओं का कत्ल किया गया था| नई महामारी पश्‍चिमी क्षेत्र के लॉयर रीजन में फैल रही है और अब तक १२ लाख मुर्गियों का कत्ल किया गया है| अगले कुछ दिनों में ३० लाख से अधिक मुर्गियों का कत्ल किया जाएगा, ऐसा फ्रेंच यंत्रणाओं ने स्पष्ट किया है|

ब्रिटेन के ‘ईस्ट एँग्लिया’ इलाके में बर्ड फ्लू की महामारी फैली है और वहां पर तकरीबन ३५ हज़ार बदकों को मारा गया है| ‘ईस्ट एँग्लिया’ के ‘सफोक कौंटी’ में १५ दिनों के दौरान बर्ड फ्लू की महामारी का दो बार विस्फोट होने की जानकारी ब्रिटीश माध्यमों ने प्रदान की| अगले कुछ सालों में यूरोप और एशियाई देशों को ‘बर्ड फ्लू’ की महामारी से लगातार नुकसान पहुँचता दिख रहा है| इससे पहले सन २०१४ एवं २०१६ में भी यूरोप में ‘बर्ड फ्लू’ की बड़ी महामारी फैली थी| इसके अलावा सन २०२० में फैली महामारी में लगभग १ करोड़ पक्षी मारे गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.