अमरीका की चेतावनी की परवाह न करते हुए चिनी गश्ती जहाज़ ‘साऊथ चायना सी’ में दाख़िल

वॉशिंग्टन/हाँगझो, दि. ६ (वृत्तसंस्था) – आंतर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान न करनेवाले चीन को अपने बर्ताव के परिणाम भुगतने होंगे, ऐसी चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने दी थी| लेकिन अमरीका की चेतावनी को हम क़ीमत नहीं देते ऐसा दर्शाते हुए चीन ने, ‘साऊथ चायना सी’ के ‘स्कारबोरो’ द्वीपसमूह क्षेत्र में गश्ती जहाज़ भेज़ दिये हैं| इससे यही संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देशों का तनाव गंभीर रूप धारण कर रहा है|

china-jinping-us-obama‘जी-२०’ शिखर सम्मेलन के लिए चीन रवाना होने से पहले राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने एक अमरिकी समाचार वाहिनी को इंटरव्यू दिया था| ‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में और कुछ वित्तीय व्यवहारों से सम्बधित आंतर्राष्ट्रीय नियमों को पैरों तले कुचलनेवाले चीन को इस इंटरव्यू में ओबामा ने तीख़े शब्दों में चेतावनी दी थी| आंतर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान न करनेवाले चीन को इसके परिणामों का विचार करना होगा, ऐसे शब्दों में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने चीन को चेतावनी दी थी|

चीन दीर्घकालीन सम्बधो का विचार करते हुए अपने बर्ताव को सुधारें, यही इस देश के लिए अच्छा है| आंतर्राष्ट्रीय नियमों के दायरे में रहते हुए चीन ने फ़ैसले किये, तो ही चीन और अमरीका में दृढ़ सहयोग स्थापित हो सकता है, ऐसा ओबामा ने इस बातचीत के दौरान कहा|

इसके बाद ‘जी-२०’ शिखर सम्मेलन के लिए चीन में दाखिल हुए राष्ट्राध्यक्ष ओबामा का राजशिष्टाचार से स्वागत न करते हुए चीन ने अमरीका को उक़साया था| इस पर अमरिकी मीडिया मे बेहद संतप्त प्रतिक्रियाएँ दर्ज़ की जा रही हैं कि तभी चीन ने ‘साऊथ चायना सी’ के समुद्री क्षेत्र में अपने गश्ती जहाजों को रवाना किया है|

फिलिपाईन्स के समुद्री क्षेत्र के ‘स्कारबोरो’ द्वीपसमूह की कक्षा में चीन के चार गश्ती जहाज और छ: अन्य जहाजों ने घुसपैठ की, ऐसा आरोप फिलिपाईन्स ने किया है| ‘स्कारबोरो’ द्वीपसमूह से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक दाख़िल हुए इन जहाजों के फोटोज् भी खींचे गये हैं, ऐसा दावा फिलिपाईन्स ने किया है|

china-us-sea- चिनी गश्ती जहाज़स्कारबोरो के कुछ द्वीपों पर फिलिपाईन्स का छोटा सैनिकी बेस है| लेकिन यह द्वीपसमूह हमारी सागरी सीमा में शामिल है, ऐसा दावा चीन कर रहा है| साथ ही, स्प्रार्टले और पॅरासेल द्वीपसमूहों की भाँति, स्कारबोरो द्वीपसमूह में भी चीन अप्राकृतिक द्वीप का निर्माण करने की कोशिश में है| चीन स्कारबोरो द्वीपसमूहों में अप्राकृतिक द्वीपों का निर्माण ना करें, ऐसी चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ओबामा ने दी थी|

इन द्वीपसमूहों से कुछ ही दूरी पर फिलिपाईन्स की तटवर्तीय सीमा पर अमरीका का सैनिकी बेस है| इस कारण स्कारबोरो में चीन का प्रस्तावित अप्राकृतिक सैनिकी बेस इस अमरिकी बेस के लिए चुनौती बन सकता है| इससे पहले ही, चीन द्वारा स्प्रार्टले द्वीपसमूह में निर्माण किये गए अप्राकृतिक द्वीपों पर बढ़ती हुईं सैनिकी गतिविधियाँ इस क्षेत्र में तनाव का कारण बन रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.