अमरीका, चीन की जंग तीव्र, स्फोटक और प्रदीर्घ होगी : अमरिकी अभ्यासगुट का दावा

वॉशिंग्टन, दि. १५ (वृत्तसंस्था) – ‘चीन के बढ़ते सैनिकी सामर्थ्य के कारण, आनेवाले समय में यदि अमरीका और चीन के बीच जंग छिड़ जाती है, तो फिर यह जंग काफ़ी तीव्र, विस्फोटक और प्रदीर्घ होगी| इस जंग से आंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और राजनीति को बड़ा झटका लग सकता है’ ऐसी चेतावनी अमरिकी अभ्यासगुट ‘रँड कॉर्पोरेशन’ ने दी है| यह जंग ना हों, इस बात की अमरीका कोशिश करें, ऐसा आवाहन भी इस अभ्यासगुट ने किया है|

अमरीका, चीन की जंगअमरिकी सरकार से जुड़े हुए इस अभ्यासगुट ने हालहीं में एक रिपोर्ट प्रकाशित किया| ‘वॉर विथ चायना, थिंकिंग थ्रू दी अनथिंकेबल’ नाम के इस रिपोर्ट में, अमरीका और चीन के बीच जंग छिड़ने की संभावना पर विचार किया है| अमरीका और चीन में अलग अलग आंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर मतभेद हैं| इनमें ‘साऊथ चायना सी, ‘ईस्ट चायना सी’, उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम, दक्षिण कोरिया में ‘थाड’ की तैनाती, ये मुद्दें शामिल हैं|

इनमें से किसी भी एक मसले को लेकर जंग छिड़ सकती है, ऐसी संभावना इस  अभ्यासगुट ने जतायी है| ‘इनमें से किसी भी घटना के कारण दोनों देशों में संघर्ष की चिंगारी भड़क सकती है| यदि ऐसा होता है, तो फिर एकदूसरे का मुक़ाबला करने के लिए दोनों देशों के पास बड़ी संख्या में सेना, नौसेना, हवाईदल, अंतरिक्ष, रक्षा टेक्नोलॉजी और सायबर क्षेत्र हैं’ ऐसा इस रिपोर्ट में कहा गया है| इस कारण दोनों देशों की यह जंग लंबे समय तक चलती रहेगी, ऐसी चेतावनी इस गुट ने दी है|

china-missile-shipवहीं, अमरीका ने अभी चीन के खिलाफ जंग का ऐलान किया, तो अमरीका यह जंग जीत भी सकता है| लेकिन आगामी वर्षों में चीन के खिलाफ़ जंग जीतना अमरीका के लिए मुमक़िन नहीं होगा| सन २०२५ तक चीन दुश्मनों की नौसेना की क्षमता को घटा सकता है, ऐसी चेतावनी इस अभ्यासगुट ने दी| युद्धपोतों को पानी में ड़ूबोने में चीन सब पर भारी पड़ सकता है| इस कारण, अमरीका के ‘निमित्झ’ क्लास के विमानवाहक युद्धपोत की सुरक्षा खतरें में पड़ सकती है, ऐसा इस अभ्यासगुट ने कहा| दस साल से अधिक चली इराक की जंग में अमरीका ने जितना नुकसान नहीं झेला होगा, उससे काफ़ी अधिक नुकसान विमानवाहक युद्धपोत पर हुए हमले के बाद हो सकता है, ऐसी चेतावनी इस गुट ने दी|

china-sea-taipingपिछले वर्ष अमरीका का रक्षा बजट ५८१ अरब डॉलर्स था| वहीं, दूसरे स्थान पर रहनेवाले चीन का रक्षा बजट १५५ अरब डॉलर्स तक पहुँच चुका है| इस कारण, अपनी सुरक्षा पर अधिक खर्चा करनेवाला चीन, आनेवाले समय में अमरीका के लिए चुनौती साबित हो सकता है| इससे पहले भी अमरिकी अभ्यासगुटों ने, अमरीका और चीन के बीच जंग छिड़ने की संभावना जताई थी| ‘साऊथ चायना सी’ के मसले पर दोनों देशों के बीच संघर्ष भड़क सकता है, ऐसा अमरिकी विशेषज्ञों ने कहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.