उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के खिलाफ़ अमरिकी ‘बॉम्बर्स’ का शक्तिप्रदर्शन

सेऊल, दि. १३ (वृत्तसंस्था)- पिछले सप्ताह में पाचवाँ परमाणु परीक्षण कर पश्‍चिमी देशों को चेतावनी देनेवाले उत्तर कोरिया को चेतावनी देने के लिए अमरीका के ‘बॉम्बर’ प्लेन्स ने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में से उड़ान भरी|  साथ ही, उत्तर कोरिया के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के लिए चीन ने अहम भूमिका निभानी चाहिये, ऐसा आवाहन अमरीका ने किया है| इस दौरान अमरीका के बॉम्बर्स ने किए हवाई प्रदर्शन पर चीन से तीव्र प्रतिक्रिया आयी है|

korea-us-bomber- परमाणु परीक्षणप्रशांत महासागर के ‘गुआम’ द्वीप पर अमरिकी सेना के अड्डे पर तैनात दो ‘बी-१’ बॉम्बर प्लेन्स ने मंगलवार की सुबह दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया| इसके बाद अमरीका के बॉम्बर्स प्लेन ने दक्षिण कोरिया के ‘ओसान’ हवाईअड्डे के क्षेत्र में प्रवेश किया| इस समय अमरीका और दक्षिण कोरिया के लड़ाकू प्लेन ने इन बॉम्बर प्लेन्स का साथ दिया| ओसान हवाईअड्डा उत्तर कोरिया सीमारेखा से केवल ७७ किलोमीटर की दूरी पर है| इस कारण, अमरिकी बॉम्बर्स की यह उड़ान उत्तर कोरिया के लिए चेतावनी थी, ऐसा कहा जाता है|

पिछले महिने अमरीका के ‘पॅसिफिक कंमाड’ द्वारा किए गए कुछ महत्त्वपूर्ण बदलावों के तहत, गुआम द्वीप पर ‘बी-१’ बॉम्बर्स की तैनाती की गयी थी| गुआम द्वीप पर हमेशा बॉम्बर प्लेन्स तैनात करने की भूमिका ‘पॅसिफिक कमांड’ने अपनायी है| इन बॉम्बर प्लेन्स ने सीरिया के संघर्ष तथा इराक और अफगानिस्तान की जंगों में हिस्सा लिया था|

इन बॉम्बर प्लेन्स ने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में से उड़ान भरने के कारण चीन ने नाराज़गी जतायी है| ‘कोरियाई क्षेत्र में तनाव बढ़ें ऐसी कार्रवाई ना करें| सभी देशों को, एक-दूसरे को चेतावनी देना बंद कर देना चाहिए’, यह आवाहन चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ‘हुआ चुनईंग’ ने किया|

Korea mapउसी समय, अमरीका से उत्तर कोरिया पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी मिल रही है| ‘पाँचवाँ परमाणु परीक्षण करनेवाले उत्तर कोरिया के खिलाफ आंतर्राष्ट्रीय समुदाय एकता से खड़ा हुआ है| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण को गंभीरता से लिया है| अमरिकी जनता की रक्षा के लिए उत्तर कोरिया पर सख़्त कार्रवाई करेंगे, ऐसा उन्होंने घोषित किया है’ ऐसी जानकारी ‘व्हाईट हाऊस’ के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने दी| संयुक्त राष्ट्रसंघ उत्तर कोरिया पर अतिरिक्त सख़्त प्रतिबंध लगा सकता है और चीन ने भी इन प्रतिबंधों को समर्थन दिया है, ऐसा अर्नेस्ट ने कहा|

उसी वक्त दक्षिण कोरिया की यात्रा पर आए अमरीका के विशेष दूत ‘सूंग किम’ ने चीन को आवाहन किया है| प्रक्षोभक परमाणु परीक्षण कर उत्तर कोरिया ने अपनी मग़रूरी दिखायी है| उत्तर कोरिया ने सभी मर्यादाओं का उल्लंघन किया है| चीन अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ़ प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई में सहयोग दें, ऐसा आवाहन किम ने किया है| इससे पहले उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों में कुछ कमियाँ रह गयी थीं| लेकिन ये कमियाँ दूर करने के लिए चीन पहल करें, ऐसे अमरीका के विशेष दूत किम ने अपने आवाहन में कहा है|

इस दौरान, उत्तर कोरिया छठे परमाणु परीक्षण के लिए तैयार है, ऐसी ख़बर प्रकाशित हुई हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.