चीन का विरोध ठुकराकर अमरिकी सांसदों ने की ताइवान के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात

वॉशिंग्टन/ताइपे – ताइवान के मुद्दे पर चीन लगातार अमरीका को धमका रहा है परंतु अमरीका ने इसे स्पष्टरूप से नजरअंदाज करने की बात सामने आयी है| गुरूवार रात अमरीका के पांच सांसदों का उच्चस्तरीय शिष्टमंड़ल ताइवान में दाखिल हुआ| शुक्रवार के दिन इस शिष्टमंड़ल ने ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन से मुलाकात करके व्यापक चर्चा की| अमरीका-ताइवान के बढ़ते सहयोग पर इशारा देने के लिए चीन ने अपने आठ लड़ाकू विमानों को ताइवान की सीमा में रवाना करने की बात भी स्पष्ट हुई है|

चीन का विरोधबीते वर्ष से चीन की हुकूमत ताइवान के मुद्दे पर अधिकाधिक आक्रामक होती जा रही है| हाल ही में आयोजित कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने ताइवान के वियलन का मुद्दा उठाया था| इस दौरान ताइवान का चीन से विलय होकर रहेगा, ऐसी भूमिका उन्होंने बड़ी तीव्रता से रखी थी| इसके बाद चीन में सैन्य एवं अन्य स्तरों की गतिविधियों को गति प्राप्त हो रही है| कुछ दिन पहले ही राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग को ‘वॉर पावर्स’ प्रदान करने का वृत्त भी सामने आया था| चीन की इन गतिविधियों को प्रत्युत्तर देने के लिए अमरीका समेत अन्य मित्रदेशों ने ताइवान के साथ सहयोग करने पर अधिक जोर देना शुरू किया है|

चीन का विरोधअमरिकी सांसदों ने मात्र एक ही महीने में दूसरी बार ताइवान की यात्रा करना इस बाता की पुष्टी करता है| इससे पहले ९ नवंबर के दिन अमरीका के छह सांसद रक्षाबल के विमान से ताइवान पहुँचे थे| इसके बाद अमरीका और ताइवान के बीच व्यापारी एवं आर्थिक मुद्दों पर दूसरी चर्चा हुई थी| गुरूवार रात को अमरीका के १७ सदस्यों का शिष्टमंड़ल ताइवान में दाखिल हुआ है| इनमें पांच सांसदों का समावेश है| मार्क टकानो, एलिसा स्लॉटकिन, कॉलिन ऑल्रेड, सारा जेकब्स और नैन्सी मेस यह पांच सांसद ताइवान पहुँचे हैं|

इन सांसदों के साथ पहुँचे अमरिकी शिष्टमंड़ल ने ताइवान के सरकारी एवं सैन्य अफसरों से बैठक की है| साथ ही अमरिकी सांसदों ने ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन से भी मुलाकात की है| कुछ दिन पहले ही अमरीका ने ताइवान को अगले महीने आयोजित हो रही ‘डेमोक्रसी समिट’ का न्यौता देने का ऐलान किया था| इस समिट से चीन को दूर रखा गया है| इस पृष्ठभूमि पर गौर करें तो अमरिकी सांसदों की यह ताइवान यात्रा ध्यान आकर्षित करती है|

अमरीका-ताइवान के इस बढ़ते सहयोग पर चीन ने नाराज़गी जताई है| ताइवान को इशारा देने के लिए चीन ने अपने आठ लड़ाकू विमानों को ताइवान की सीमा में रवाना करने की जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.