हौथी पर हमले करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर दबाव – अमेरिकी अखबार का दावा

वॉशिंग्टन – अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इराक और सीरिया में ईरान से जुड़े आतंकवादी संगठनों पर हमले किए। लेकिन, ‘रेड सी’ के क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले कर रहें हौथी के विद्रोहियों को बायडेन गंभीर नहीं हैं। वेे हौथी विद्रोहियों पर बड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी करें, इसके लिए अमेरिकी सैन्य अधिकारी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर दबाव दबाव बना रहे हैं। ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ ने यह खबर प्रसिद्ध की है।

हौथी पर हमले करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर दबाव - अमेरिकी अखबार का दावायेमन के हौथी विद्रोहियों पर हमले करने के लिए अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने पुरी योजना तैयार की है। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन हौथीयों पर सीधे हमले करना टाल रहे हैं, ऐसी शिकायत अब होने लगी है। इस सैन्य कार्रवाई से येमन के हौथी विद्रोही और सौदी अरब के युद्ध विराम को खतरा होगा और ईरान बिल्कुल यही चाहता हैं, इस ड़र में बायडेन प्रशासन होने की बात अमेरिकी अखबार ने कही है। इसी वह से बायडेन हौथी पर व्यापक कार्रवाई करना टाल रहा हैं, ऐसा दावा इस अखबार ने किया है।

इसी बीच, येमन के हौथी विद्रोही एवं इराक-सीरिया स्थित ईरान से जुड़ी आतंकवादी संगठनों ने खाड़ी में अमेरिकी हितसंबंधों पर पिछले ढ़ाई महीनों से २०० से भी अधिक हमले किए हैं। इराक-सीरिया में हुए हमलों के पीछे ईरान होने का आरोप अमेरिका ने लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.