पोलैण्ड समेत कुछ यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन पर युद्ध रोकने के लिए दबाव – अमरिकी खोज पत्रकार सेमूर हर्श का दावा

युद्ध रोकने के लिए दबाववॉशिंग्टन/किव – यूरोप के कुछ देश यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बना रहे हैं, ऐसा दावा अमरीका के प्रमुख पत्रकार सेमूर हर्श ने किया है। पोलैण्ड इस गुट का नेतृत्व कर रहा हैं और ज़रूरत महसूस होने पर यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की इस्तीफा देने की भी तैयारी रखे, ऐसी मांग की गई है, यह हर्श ने अपने दावे में कहा हैं। इसी बीच अफ्रीकी देशों ने रशिया और यूक्रेन में शिष्टमंड़ल भेजने का ऐलान किया है और दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष से यह शिष्टमंड़ल चर्चा करेंगे, यह स्पष्ट किया है।  

रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होकर 14 महीनों से भी अधिक समय बीत चुका है और यह युद्ध खत्म होने के कोई भी आसार फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे है। रशिया ने अपने हमलों की तीव्रता कायम रखी हैं और उद्देश्य प्राप्त हुए बिना पीछे नहीं हटेंगे, यह स्पष्ट किया है। इसी बीच यूक्रेन ने जवाबी हमलों की तैयारी शुरू की है और क्रिमिया पर कब्ज़ा पाए बिना संघर्ष रोकेंगे नहीं, ऐसा यूक्रेन की हुकूमत कह रही है। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन के समर्थन में खड़े पश्चिमी देशों में बेचैनी फैली है और कुछ देशों का जनमत भी युद्ध विरोधी होना शुरू हुआ है।  

ऐसी स्थिति में रशिया-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए विभिन्न स्तरों पर गति प्राप्त होती दिख रही है। चीन के विशेष दूत यूक्रेन समेत यूरोपिय देशों के दौरे पर पहुंचे हैं। चीन द्वारा शुरू शांति प्रक्रिया की कोशिशों का फ्रान्स और हंगरी जैसे देशों ने समर्थन किया है। फ्रान्स चीन के सहयोग से रशिया और यूक्रेन का युद्ध रोकने की कोशिश में होने की खबरें प्रसिद्ध हुई हैं। कुछ दिन पहले ख्रिस्तधर्मियों के सर्वोच्च धर्मगुरु सम्माननीय पोप फ्रान्सिस ने यह बयान किया था कि, हम शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने पोप फ्रान्सिस से मुलाकात भी की थी।

इन गतिविधियों के बीच में अब अमरिकी पत्रकार हर्श ने पोलैण्ड भी युद्ध खत्म करने की गतिविधियों में होने का दावा किया है। पोलैण्ड के साथ हंगरी, लिथुआनिया, लाटविया और इस्टोनिया इन बाल्टिक देशों ने भी यूक्रेन से युद्ध रोकने की गुहार लगाई है, ऐसा हर्श ने अपने दावे में कहा है। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने अड़ियल भूमिका अपनाई हैं और इससे वह पश्चिमियों का समर्थन खो रहे हैं, यह आरोप भी अमरिकी पत्रकार ने लगाया। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.