यूरोपिय महासंघ ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकी घोषित करेगा – ईरान की यूरोपिय महासंघ पर आलोचना

बर्लिन/तेहरान – ईरान में प्रदर्शनकारियों के विरोध में कार्रवाई कर रहे रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकी संगठनों की सुचि मे शामिल करने पर यूरोपिय महासंघ विचार कर रहा है। जल्द ही महासंघ इस कार्रवाई को अंजाम देगा, ऐसा ऐलान जर्मनी की विदेश मंत्री ऐनालिना बेरबॉक ने की। अपने प्रमुख सैन्य संगठन पर यह कार्रवाई होने की आशंका से बेचैन हुए ईरान ने जर्मनी के साथ यूरोपिय महासंघ के सदस्य देशों की आलोचना की है। साथ ही ऐसी कार्रवाई करने पर ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंध बिगड़ेंगे, ऐसी चेतावनी ईरान ने दी है।

रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकीपिछले छह हफ्तों से ईरान में हो रहें प्रदर्शनों को खत्म करने के लिए रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ ने की कार्रवाई मानव अधिकारों का उल्लंघन करती है, ऐसी आलोचना अमरीका और यूरोपिय देशों से हो रही हैं। यूरोप में रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ पर प्रतिबंध लगाने की माँग जोर पकड़ रही हैं, यह दावा भी जर्मन विदेशमंत्री बेरबॉक ने किया था। इसके लिए यूरोपिय महासंघ जल्द ही रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकी संगठनों की सुचि में शामिल कर सकता हैं। ऐसा हुआ तो ईरान के सैन्य गुट पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई करना आसान होगा, ऐसें संकेत भी जर्मन विदेशमंत्री ने दिए हैं।

इस वजह से बौखलाए ईरान के विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के साथ यूरोपिय महासंघ पर निशाना लगाया। ‘जर्मनी और यूरोपिय महासंघ ईरान और यहां की जनता को लेकर गलत निर्णय कर रहे हैं। संबंधित देश और संगठन अपने निर्णय पर दोबारा सोचेंगे और ईरान के संबंध ना बिगड़े, इसके लिए कोशिश करेंगे। राजनीतिक और भावनिक निर्णय को प्राथमिकता नहीं देंगे’, यह विश्‍वास ईरान के विदेश मंत्रालय ने व्यक्त किया।

रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकीअमरीका ने पहले ही ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकी संगठनों के सूची मे रखा हैं। साल २०१५ का परमाणु समझौता फिर से लाने के लिए उत्सुक बायडेन प्रशासन के साथ चर्चा करते हुए ईरान ने रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को इस सुचि से हटाने की माँग की थी। बायडेन प्रशासन ने इससे संबंधित तैयारी की थी। लेकिन, देश में हो रहा विरोध और इसपर इस्रायल की तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर बायडेन प्रशासन को यह निर्णय करने से पीछे हटना पड़ा था। इस वजह से परमाणु समझौता भी नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में यूरोपिय महासंघ ने भी रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकी संगठनों की सुचि में शामिल करने के संकेत दिए हैं। इससे बेचैन हुआ ईरान इसके विरोध मे महासंघ को आगाह करता दिख रहा है।

इसी बीच, रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ को आतंकी संगठनों की सुचि में रखा गया तो इराक, सीरिया में मौजूद रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ पर आर्थिक एवं सैन्य कार्रवाई करने का मार्ग खुला हो सकता हैं। इस वजह से ईरान महासंघ को चेतावनी देता दिख रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.