यूक्रैन के मुद्दे पर बायडेन और पुतिन की फोन पर बातचीत

मास्को/वॉशिंग्टन – यूक्रैन के मुद्दे पर बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि पर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत करेंगे, यह जानकारी वाईट हाऊस ने प्रदान की है। गुरुवार को दोपहर में यह चर्चा होगी, ऐसा अमरीका की ‘नैशनल सिक्युरिटी कौन्सिल’ की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने कहा। अमरीका चर्चा के लिए तैयार होने का वृत्त सामने आ रहा है और इसी दौरान रशिया के वरिष्ठ अधिकारी ने अमरीका पर नया शीतयुद्ध शुरू करने का आरोप लगाया है।

ukraine-issue-biden-putin-call-1कुछ दिन पहले ही रशिया और अमरीका के राष्ट्राध्यक्षों ने वीडियो लिंक के ज़रिये चर्चा की थी। इसमें यूक्रैन के तनाव के अलावा कई मुद्दों का समावेश था। इस चर्चा में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने पुतिन के सामने सौम्य भूमिका अपनाने की आलोचना अमरीका में विपक्ष ने की थी। यह चर्चा पुतिन के लिए राजनीतिक विजय साबित होने का दावा भी किया गया था। लेकिन, वाईट हाऊस ने इससे संबंधित वृत्त से इन्कार करके बायडेन ने रशिया को कार्रवाई का इशारा देने की बात स्पष्ट की थी।

इस चर्चा के बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अमरीका समेत पश्‍चिमी देशों के सामने ‘सिक्युरिटी पैक्ट’ का प्रस्ताव रखकर इस पर जल्द से जल्द रिस्पान्स देने की माँग भी की थी। नाटो और यूरोपिय देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है, फिर भी अमरीका ने चर्चा की तैयारी होने की बात स्पष्ट की थी। यूक्रैन के मुद्दे पर १० जनवरी के दिन दोनों देशों में चर्चा होगी, यह वृत्त भी प्रसिद्ध हुआ था। इस पृष्ठभूमि पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों की फोन पर बातचीत होने की खबर ध्यान आकर्षित कर रही है।

वाईट हाऊस द्वारा साझा जानकारी के अनुसार फोन पर बातचीत करने की माँग रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने की थी। दोनों देशों के प्रमुख नेताओं की सीधी बातचीत होने जैसी बात के लिए दूसरा बेहतर विकल्प नहीं हो सकता, यह बायडेन की भूमिका होने से उन्होंने पुतिन के साथ फोन पर बातचीत करने का प्रस्ताव स्वीकार किया, यह भी अमरिकी सूत्रों ने दर्ज़ किया।

ukraine-biden-putin-telephonic-call-2अमरीका चर्चा के लिए तैयार होने की खबर सामने आ रही है, तो रशिया के वरिष्ठ अफसर ने अमरीका पर नया शीतयुद्ध शुरू करने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में नियुक्त रशिया के उप-राजदूत दिमित्रि पॉलिअन्स्की ने दावा किया है कि, अमरीका ने ‘कोल्ड वॉर २.०’ शुरू किया है और पिछली सदी में शीतयुद्ध खत्म होने के बाद पश्चिमी देश मित्र बनेने की एवं एक अच्छे विश्‍व का हिस्सा बनना संभव होने की भावना बनी थी। लेकिन, कुछ ही समय में इसमें दरार निर्माण हुई।

‘हमारे पश्‍चिमी सहयोगियों के उद्देश्‍य अच्छे ना होने की बात स्पष्ट होने लगी है। अमरिकी एवं यूरोपियन्स रशिया का अधिक बटवारा करने की एवं उसे तोड़ने की और दबाने की कोशिश कर रहे थे। नए सहस्त्रक में घटनाएँ तेजी से बदलने की शुरूआत हुई। अमरीका के साथ अन्य पश्‍चिमी देश रशिया को एक खतरे के रूप में देखने लगे। फिलहाल जो कुछ हो रहा है इसे शीतयुद्ध का रिमेक यानी शीतयुद्ध २.० कहा जा सकता है’, यह आरोप संयुक्त राष्ट्रसंघ में नियुक्त रशिया के उप-राजदूत ने लगाया। विश्‍व में फिर से भूर-राजनीतिक संघर्ष शुरू हुआ है, यह दावा भी पॉलिअन्स्की ने इस दौरान किया।

इसी बीच, यूक्रैन की सीमा के करीब रशियन गतिविधियाँ बढ़ने के मुद्दे पर अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी एवं फ्रान्स के विदेशमंत्रियों की चर्चा हुई। ब्रिटेन की विदेशमंत्री लिज़ ट्रुस ने यह जानकारी साझा की है। इस चर्चा से पहले अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष से बातचीत करके सुरक्षा को लेकर आश्‍वासन देने का वृत्त भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.