‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में चीन को चुनौती देने के लिए फिलिपाईन्स मार्कर्स का निर्माण करेगा

मनिला – साऊथ चायना सी क्षेत्र में आक्रामक चीन के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए फिलिपाईन्स ने बड़े कदम उठाए हैं। इस समुद्री क्षेत्र पर अपने दावेदारी तय करने के लिए फिलिपाईन्स ने मार्कर्स एवं सुरक्षा चौकियों का निर्माण शुरू किया है। स्पार्टले द्विपों के पांच विवादित द्विपों के करीब फिलिपाईन्स की ऐसी गतिविधियाँ चीन के लिए चुनौती साबित हो रही हैं। अमरीका और आसियान सदस्य देशों में बैठक के बाद फिलिपाईन्स की यह भूमिका ध्यान आकर्षित करती है।

मार्कर्स का निर्माणफिलिपाइन्स के तटरक्षक बल ने १२ से १४ मई के दौरान अपने समुद्री क्षेत्र के पांच ठिकानों पर मार्कर्स बनाए हैं। फिलिपाईन्स के तटरक्षक बल के प्रमुख एडमिरल आर्टीमीओ अबू ने यह जानकारी प्रदान की। लवाक, वेस्ट यॉर्क, परोला और थिटू आयलैण्ड के ठिकानों पर यह मार्कर्स लगाए गए हैं। यही मार्कर्स नेविगेशन के लिए एवं समुद्री यातायात पर नज़र रखने के लिए सहायक होंगे। स्पेन में तैयार किए गए यह मार्कर्स सैटेलाईट से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है।

मार्कर्स का निर्माणइसके अलावा फिलिपाईन्स के तटरक्षक बल ने लवाक, परोला और वेस्ट यॉर्क द्विपों पर समुद्री सुरक्षा चौकियों का भी निर्माण किया है। यह पूरी तैनाती फिलिपाईन्स के समुद्री क्षेत्र में की गयी है और इस वजह से हमारी देश की रणनीतिक समुद्री सुरक्षा बढ़ेगी, यह दावा एडमिरल अबू ने किया। तटरक्षक बल के इस निर्णय का फिलिपाइन्स में स्वागत हो रहा है। फिलिपाइन्स के समुद्री क्षेत्र पर अधिकार जता रहे चीन के लिए यह बड़ा झटका होने का दावा इस देश के पूर्व सैन्य अधिकारी एवं विश्‍लेषक कर रहे हैं।

साऊथ चायना सी के लगभग ९० प्रतिशत समुद्री क्षेत्र पर चीन अपना हक जता रहा है। फिलिपाईन्स, वियतनाम, ताइवान, ब्रुनेई और मलेशिया के दावे भी चीन को मंजूर नहीं हैं। साथ ही आग्नेय एशियाई देशों के तटरक्षक बल या नौसेना की साऊथ चायना सी की गतिविधियों पर चीन ने पहले ही कार्रवाई की है। कुछ महीने पहले चीन की नौसेना ने फिलिपाइन्स के तटरक्षक बल के जहाज़ों का रास्ता रोका था। पिछले साल नवंबर में चीन के तटरक्षक बल ने फिलिपाइन्स के जहाज़ों पर पानी से जोरदार हमला किया था। इससे पहले चीन के मछुआरों के चार सौ से अधिक जहज़ों ने फिलिपाईन्स की समुद्री सीमा में ड़ेरा ड़ाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.