पाकिस्तान के हवाई हमले में ४० अफ़गान ढ़ेर

इस्लामाबाद – पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कुनार प्रांत में स्थित खोस्त पर हवाई हमलें करके ४० लोगों को ढ़ेर किया| अफ़गानिस्तान की सीमा से करीबी प्रांत में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी के साथ आठ सैनिक मारे गए थे| इसके बाद पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के सरहदी इलाके पर हवाई हमलें किए| तालिबान ने इन हमलों की खबर की पुष्टी की हैं| साथ ही यह हमला करके पाकिस्तान ने युद्ध का नया मोर्चा खोला हैं, यह दावे भी कुछ लोग कर रहे हैं|

पाकिस्तान में फिलहाल राजनीतिक उथल-पुथल हो रही हैं और कुछ दिन पहलें ही शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद का नियंत्रण स्वीकारा हैं| इसी बीच, पूर्व प्रधानमंत्री इम्रान खान ने यह सरकार अवैध होने का आरोप करके सरकार के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन शुरू किए हैं| इन प्रदर्शनों के ज़रिये इम्रान खान पाकिस्तान की सैन्य एवं सियासी व्यवस्था को ही सीधे चुनौती दे रहे हैं| इससे भड़के संघर्ष की वजह से पाकिस्तान की स्थिति अधिक खराब होगी, यह इशारा नामांकित विश्‍लेषक और पत्रकार दे रहे हैं| ऐसी स्थिति में ‘तेहरिक ए तालिबान’ जैसी आतंकी संगठन पाकिस्तान में भारी संख्या में हमलें कर रही हैं|

तालिबान ने जिस पद्धती से अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा किया, उसी तरह तेहरिक ने पाकिस्तान पर कब्ज़ा करने की तैयारी शुरू की हैं| तेहरिक के आतंकियों ने खुलेआम इसका ऐलान किया हैं| पाकिस्तान में बने राजनीतिक विसंवाद और अराजकता के माहौल में अपनी मंशा प्राप्त करने तेहरिक के लिए अधिक आसान हो सकता हैं, ऐसी चिंता कुछ पत्रकार व्यक्त कर रहे हैं| इसी बीच, अफ़गानिस्तान की सीमा के करीब पाकिस्तान के क्षेत्र में सेना पर हो रहें हमलों के पीछे अफ़गानिस्तान में स्थित आतंकियों के केंद्र होने का आरोप पाकिस्तान लगा रहा हैं| सैन्य अधिकारी के साथ अपने आठ सैनिकों की मौत का कारण बने आतंकी हमले के पीछे भी अफ़गानिस्तान में मौजूद आतंकियों का केंद्र होगा, ऐसी आशंका पाकिस्तान में जताई जा रही हैं| इसी वजह से गुरूवार को यह आतंकी हमला होने के बाद पाकिस्तान की सेना ने अफ़गानिस्तान के कुनर प्रांत में स्थित खोस्प पर हमलें करके ३० लोगों को मौत के घाट उतारा|

इन मृतकों में महिला और बच्चों का भी समावेश होने की जानकारी अफ़गान वृत्तसंस्था साझा कर रही हैं| इसपर अभी तालिबान ने बयान नहीं किया हैं| लेकिन, पाकिस्तान से ऐसा हमला होने की बात तालिबान ने स्वीकारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.