अफ़गान सेना की बीते २४ घंटो में हुई कार्रवाई में १३५ तालिबानी ढ़ेर

135-talibani-killedकाबुल – अफ़गानिस्तान की सेना ने बीते चौबीस घंटों के दौरान देशभर में की हुई कार्रवाई मे १३५ तालिबानी मारे गए हैं। साथ ही इन आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं और उनका विस्फोटकों का बड़ा भंड़ार भी नष्ट किया गया है, ऐसी जानकारी अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की है। इसी बीच अमरीका ने सेना वापसी का ऐलान करने के बाद अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों की संख्या बढ़ी है, यह आरोप अफ़गान गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख अहमद ज़िया सराज ने लगाया है।

अफ़गान सेना ने लघमान, लोगार, गज़नी, वारदाक, हेरात, घोर, फरयाब, बाघलान, तखार, कुंदूज़, बल्ख और कंधार इन १२ प्रांतों में तालिबान के विरोध में जोरदार कार्रवाई की। अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार के दिन जारी की हुई जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में १३५ तालिबानी मारे गए और ९२ घायल हैं। इस दौरान तालिबानी आतंकियों से बरामद किए गए ९२ आयईडी विस्फोटक नष्ट किए जाने की जानकारी अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की। देश में शांति, स्थिरता स्थापित हो और देश की संप्रभुता बनी रहे, इसके लिए अफ़गान सेना आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी, यह ऐलान अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने किया।

135-talibani-killedइनमें से कंधार प्रांत में सेना की कार्रवाई में तालिबान का वरिष्ठ कमांडर मवालावी अहमद कंधारी मारा गया। अफ़गानिस्तान की गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख सिराज ने मंगलवार के दिन यह जानकारी साझा की। साथ ही तालिबान के हमलों में फरक नहीं हुआ है, यह आरोप भी सिराज ने लगाया। बीते वर्ष अमरीका के साथ किए गए समझौते के बाद तालिबान के हमलों में २४ फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। अब बायडेन ने अफ़गानिस्तान में तैनात अमरिकी सेना की वापसी का ऐलान करने के बाद तालिबान के हमलों में अधिक बढ़ोतरी हुई है, ऐसा आरोप सिराज ने पत्रकारों से बातचीत करते समय लगाया। 135-talibani-killedइसके अलावा तालिबान ने अल कायदा के साथ जारी संबंध बरकरार रखे हैं और यह दोहा समझौते का उल्लंघन है, यह आरोप भी सिराज ने लगाया।

तालिबान ने ‘आयएस’ और अन्य आतंकी संगठनों को अफ़गानिस्तान में अपने अड्डे बनाने के लिए सहायता प्रदान की है, ऐसा सिराज ने कहा। ‘आयएस’ के कुल आतंकियों में से ६० प्रतिशत आतंकी पाकिस्तानी नागरिक होने का बयान सिराज ने पत्रकारों के सामने किया। अब तक ‘आयएस’ के ४०७ आतंकियों को हिरासत में लिया गया है और इनमें ‘आयएस’ का नेता अस्लम फारूकी नामक पाकिस्तानी आतंकी का समावेश होने की जानकारी सिराज ने प्रदान की। ‘आयएस’ के आतंकी तुर्की से ईरान, पाकिस्तान का सफर करके अफ़गानिस्तान में दाखिल होते हैं, ऐसा गंभीर आरोप सिराज ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.