अमरिकी सैनिकों को खतम करने का उद्देश्य रखनेवाले आतंकियों को पाकिस्तान दे रहा है पनाह – अमरिका की भूतपूर्व राजदूत निक्की हैले ने लगाया आरोप

वॉशिंगटन – अमरिकी सैनिकों को खतम करने की कोशिश कर रहे आतंकियों को पाकिस्तान ने पनाह दी है, यह आरोप संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रही अमरिका की निक्की हैले ने किया है| अमरिका ने पाकिस्तान को करीबन १ अरब डॉलर्स की सहायता प्रदान करने के बावजूद पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्रसंघ और?अन्य व्यापसीठ पर अमरिका के विरोध में ही काम करता रहा है, इस ओर हैले ने ध्यान आकर्षित किया| हैले ने किए आरोपों के साथ ही आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान दुबारा मुश्किलों में फंसने के संकेत प्राप्त हो रहे है|

संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरिका की भूतपूर्व राजदूत हैले ने लिखी किताब हाल ही में प्रसिद्ध हुई है| इस किताब में निक्की हैले ने पाकिस्तान के विरोध में काफी आक्रामक भूमिका अपनाई है| अमरिका ने पाकिस्तान को प्रदान किए सहायता का जिक्र करते समय उन्होंने इस देश ने अमरिका के विरोध में निभाई भूमिका और हरकतों का दाखिला दिया है| अमरिकी सैनिकों के विरोध में साजिश करनेवाले और उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहे आतंकियों को पाकिस्तान पनाह दे रहा था, ऐसा हैले ने अपने किताब में कहा है|

संयुक्त राष्ट्रसंघ में भी पाकिस्तान ने ज्यादा तर समय अमरिका के विरोध में ही काम किया था, इस ओर भी हैले ने ध्यान केंद्रीत किया| हमने यह बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के सामने समय समय पर रखी| इसके बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पाकिस्तान पर काफी गुस्सा हुए और उन्होंने अमरिकी कांग्रेस के सामने पाकिस्तान के विरोध में विधेयक मंजूर करने की मांग रखी थी, ऐसा हैले ने कहा| इससे पहले भी अमरिका के हितसंबंधों के विरोध में पाकिस्तान ने निर्णय करने की बात सामने आयी थी| खास तौर पर अफगानिस्तान में अमरिका के हितसंबंधों के लिए पाकिस्तान मुश्किल बन रहा है, यह इशारा भी अमरिकी लष्करी अफसरों ने समय समय पर दिया था|

फिलहाल अफगानिस्तान में तालिबान ने आतंकी हमलों का भयंकर सत्र शुरू किया है और अमरिकी सैनिकों को भी तालिबान ने लक्ष्य करना शुरू किया है| इसके अलावा तालिबान ने चीन पुरस्कृत अफगानिस्तान संबंधी बातचीत में शामिल होकर हम अमरिका की परवाह नही करतें, यही संदेशा स्पष्ट तौर पर दिया है| साथ ही चीन और रशिया एवं ईरान का समर्थन प्राप्त करके पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन कर रहा है, यह बात भी स्पष्ट हुई है| इस वजह से अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने की अमरिका की कोशिशों को झटके लग रहे है औड़ अफगानिस्तान की वर्तमान की सरकार अस्थिर बनी है| इसपर अमरिका ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और हैले ने अपने इस किताब में पाकिस्तान पर किए हुए गंभीर आरोप, पाकिस्तान की दगाबाजी की नए से पोलखोल कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.